जानिए क्‍या है इंडियन मुजाहिद्दीन का गे-पोर्न नॉवेल कनेक्‍शन

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। बात जब आतंकी संगठन इंडियन मु‍जहिद्दीन की हो तो कई ऐसी रोचक बातें निकल कर सामने आती हैं जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। सबसे रोचक बात तो ये है कि आईएम के लड़ाके सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए अपना नाम शाहरुख खान रखते हैं। जी हां चाहें वो संगठन का कमांडर यासीन भटकल हो या फिर रियाज भटकल।

Indian Mujahideen's adult novel connection
इसके अलावा अगर हम बात उनके ईमेल की करें तो आईएम ने लगभग 10 अलग-अलग आईडी प्रयोग किया और उसे निश्चित अंतराल पर बदलता रहा है। खैर जो भी हो लेकिन सबसे रोचक बात ये है कि ये ईमेल आईडी गे या पोर्न उपन्‍यासों के नाम पर बनते हैं। इंडियन मुजाहिद्दीन ऐसा इसलिए करता है ताकि वो सुरक्षा एजेंसियों को गुमराह कर सके और अपना मिशन जारी रख सके।

रियाज बनाम यासीन

इंडियन मुजाहिद्दीन के कमांडर रियाज और यासीन के काम करने का तरीका बिल्‍कुल अलग है। सगंठन के संस्‍थापक में से एक रियाज भटकल जहां बातचीत के लिए टेक्‍नोलॉजी का प्रयोग करता है वहीं यासीन मीटिंग के लिए सीधे मिलने पर यकीन रखता है।

यासीन के पास 5 सदस्‍यों की एक टीम है जो सगंठन में भर्ती का काम देखते हैं। सभी प्‍लान फेस टू फेस मीटिंग के बाद बनाए जाते हैं। यासीन का मानना है कि नेट और फोन के इस्‍तमाल से सुरक्षा एजेंसियों से पकड़े जाने का खतरा रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+