सनसनीखेज खुलासा: बॉलीवुड सितारों पर आंतकी हमला करना चाहता था इंडियन मुजाहिद्दीन

तहसीन अख्तर उर्फ मोनू ने बताया कि बॉलीवुड पर हमले की योजना उस वक्त बनाई गई थी जब किसी समारोह में बड़ी संख्या में बॉलीवुड सितारे एकत्रित हों। बॉलीवुड सितारों को माफिया सरगनाओं और गैंगस्टर्स से व्यक्तिगत धमकियां मिलती रही है लेकिन यह पहली बार है जब आतंकी संगठन ने माना है कि उन पर हमले की योजना बनाई गई थी।
मोनू के खुलासे से जांचकर्ता हैरान हैं क्योंकि अभी तक आतंकियों के निशाने पर विदेशी, पर्यटक स्थल, धार्मिक स्थान, सरकारी प्रतिष्ठान और भीड़भाड़ वाले बाजार रहे हैं। मोनू ने यह नहीं बताया कि हमला किस तारीख को किया जाने वाला था। मोनू ने बताया एक दिन मैं, यासीन भटकल, असदुल्लाह अख्तर (हड्डी)और जिया-उर रहमान (विकास) ने फिदायीन हमले की संभावनाओं पर चर्चा की थी। यासीन भटकल फिल्म स्टार्स पर फिदायीन हमले को लेकर उत्सुक था।
उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के सितारों को अंडरवर्ल्ड से फिरौती के लिए जान से मारने की धमकियां कई बार मिलती रही हैं, लेकिन तहसीन अख्तर के इस खुलासे ने जाहिर तौर पर जांच एजेंसियों को भी सकते में डाल दिया है। तहसीन को इस साल 24 मार्च को भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था।
-
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications