VIDEO: प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड फिल्मों का उड़ाया मजाक, कहा- सिर्फ हिप्स और....
मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड फिल्मों को लेकर विवादित बयान दिया है। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा अपने विवादित बयानों की वजह से ही सूर्खियों में रही हैं। पहले अपने शो क्वांटिको में भारतीय हिंदुओं को आतंकवादी कहने को लेकर वो विवादों में फंसी तो अब प्रियंका ने बॉलीवुड फिल्मों का मजाक उड़ाया है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, हालांकि ये वीडियो 2 साल पुराना है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रियंका ने उड़ाया हिंदी फिल्मों का मजाक
2 साल पहले हुए एमी अवॉर्ड्स 2016 में प्रियंका ने बॉलीवुड फिल्म्स और गानों को लेकर बेहद विवादित बयान दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि रिपोर्टर ने प्रियंका से बॉलीवुड फिल्मों के डांस मूव्स करने को कहा तो इसके जवाब में प्रियंका कहती हैं कि बॉलीवुड की फिल्मों में सब कुछ हिप्स और बूब्स पर होता है। उन्होंने कुछ डांस मूव्स भी करके दिखाए। प्रियंका ने कहा कि भारतीय फिल्में हिरोइन के हिप्स और बूब्स के इर्द-गिर्द घूमती है। इस वीडियो को लेकर अब लोगों ने अपनी नाराजगी जताई है।

प्रियंका के बयान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हो सकती हैं नाराज
इस वीडियो के वायरल होने पर लोग प्रियंका का खूब विरोध कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो प्रियंका को बायकॉट करने तक की मांग की है। एक यूजर्स ने प्रियंका के बयान की आलोचना करते हुए लिखा है कि भारतीय फिल्मों को लेकर ये हैं प्रियंका चोपड़ा के विचार हैं, जिन फिल्मों के कारण वो आज हॉलीवुड में हैं।

अमेरिकन शो क्वांटिको के एक सीन की वजह से विवादों में फंसी
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकन शो क्वांटिको के एक सीन में हिंदूओं को आंतकवादी बताकर विवादों में फंस गई। शो में हिंदू को बतौर आतंकवादी दिखाया गया था। इसके चलते प्रियंका और उनके शो की खूब निंदा की गई। जिसके बाद क्वांटिको के मेकर्स एनबीसी नेटवर्क और खुद प्रियंका चोपड़ा ने माफी मांगी।

ड्रेस की वजह से ट्रोल
प्रियंका चोपड़ा कई बार अपने ड्रेस की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने सफारी सूट पहनी थीं, जिसमें उन्होंने स्कर्ट कैरी की थी, लेकिन सफारी शर्ट में उपर जगह कट लगे थे। प्रियंका के इस ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ा था। ब्लू रंग के इस सूट के ऊपरी हिस्से पर कट लगा हुआ है जिसे लेकर वह ट्रोल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications