UNGA में पाक को भारत की दो टूक, जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग
Recommended Video

नई दिल्ली। युनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली में भारत ने कश्मीर के मुद्दे पर अपना पक्ष रखते हुए एक बार फिर से साफ किया है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और इसे अलग नहीं किया जा रहा है। राइट टू रिप्लाइ के तहत जवाब देते हुए भारत ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से की जा रही किसी भी तरह की खोखली भाषणबाजी से कश्मीर की सच्चाई बदलने वाली नहीं है, यह हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा।

यूएनजीए में भारत की ओर से बोलते हुए पहले सचिव संदीप कुमार बय्यापू ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के एक और डेलिगेशन ने एक बार फिर से यूएनजीए के मंच का गलत इस्तेमाल किया है और यहां भारत के राज्य जम्मू कश्मीर के मुद्दे को उठाया है। दरअसल यूएनजीए की जनरल डिबेट में प्रोटेक्ट एंड प्रीवेंशन ऑफ जीनोसाइड, वार क्राइम इथनिक क्लिंसिंग एंड क्राइम अगेंस्ट ह्युमैनिटी मुद्दे बहस चल रही थी, इस तरह पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान पर भारत ने राइट टू रिप्लाइ के तहत पलटवार किया है।












Click it and Unblock the Notifications