संयुक्त राष्ट्र में बढ़ रहा भारत का प्रभाव, अब IFS नागराज नायडू संभालेंगे ब्यूरोक्रेसी की कमान
नई दिल्ली, 10 जून: संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर भारतीय अधिकारी का नाम चर्चा में है, जहां भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी के. नागराज नायडू अगले एक साल तक यूएन ब्यूरोक्रेसी का नेतृत्व करेंगे। उन्हें ये जिम्मेदारी मालदीव के विदेश मंत्री और संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रेसिडेंट अब्दुल्ला शाहिद ने सौंपी है। इसके अलावा नायडू अगले एक साल तक शाहिद के सहायक के रूप में भी काम करेंगे, क्योंकि उन्हें शेफ डू कैबिनेट नियुक्त किया गया है। शेफ डू का मतलब निजी सचिव होता है।

प्रेसिडेंट शाहिद ने ट्वीट कर लिखा कि मैंने राजदूत थिलमीज़ा हुसैन को पीजीए का विशेष दूत नियुक्त किया है। इसके अलावा राजदूत नागराज नायडू कुमार को अपना शेफ डे कैबिनेट नियुक्त किया है। वे #PresidencyOfHope के लिए मेरे दृष्टिकोण को प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वैसे हुसैन संयुक्त राष्ट्र में मालदीव के स्थायी प्रतिनिधि हैं। साथ ही वो अमेरिका और कनाडा के राजदूत की भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
वहीं नायडू संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि हैं, अब उनको प्रतिनियुक्त पर फिर से संयुक्त राष्ट्र भेजा जाएगा, जो वहां पर नौकरशाही का नेतृत्व करेंगे। ये एक तरह से प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव के पद जैसा है। नायडू संभवत: इस पद पर नामित होने वाले पहले भारतीय राजनयिक होंगे। इसके अलावा ये नियुक्त इस बात का भी प्रमाण है कि यूएन में भारत का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications