Video:जब पवनदीप राजन ने पूछ लिया "पर्सनल सवाल" तो जावेद अख्तर ने कहा- तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?

Video:जब पवनदीप राजन ने पूछ लिया "पर्सनल सवाल" तो जावेद अख्तर ने कहा- तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?

मुंबई, 28 जून: सोनी टीवी चैनल पर आने वाले सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल-12 खत्म हो चुका है। पवनदीप राजन इंडियन आइडल-12 के विजेता बने हैं। इस पूरे सीजन में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल अपनी दोस्ती को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। जिस एपिसोड में जावेद अख्तर आए थे, उसमें पवनदीप राजन ने पर्सनली सवाल भी पूछा था।26-27 जून 2021 को बतौर गेस्ट जज जावेद अख्तर आए थे। ऐसे में इंडियन आइडल-12 के कंटेस्टेंट जावेद को इम्प्रेस करने के लिए शानदार परफॉर्मेंस दी थी। जिसका वीडियो सोनी टीवी चैनल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया था। वीडियो में दिख रहा था कि जहां जावेद अख्तर कंटेस्टेंट को उनकी सिंगिंग स्किल को और बेहतर करने की टिप्स दे रहे थे तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट जावेद अख्तर से अपने कुछ सवालों का जवाब भी मांग रहे थे। इसी दौरान शो के कंटेस्टेंट पवनदीप राजन ने जावेद अख्तर से पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल पूछा। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पवनदीप बोले- क्या करूं जावेद सर, लोग पर्सनल लाइफ के बारे में पूछते हैं?

पवनदीप बोले- क्या करूं जावेद सर, लोग पर्सनल लाइफ के बारे में पूछते हैं?

पवनदीप राजन जावेद अख्तर से पूछते हैं, ''जावेद सर, आपसे एक छोटा सा सवाल है, लोग हमेशा पर्सनल लाइफ के बारे में पूछते हैं, अगर आप इसे बारे में मुझे राय दे सकते हैं तो?

जावेद अख्तर ने पवनदीप राजन के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ''जब भी कोई पर्सनल सवाल करे तो उससे साफ कह दीजिए, ये मेरी पर्सनल बाते हैं, आपको कोई राइट (अधिकार) नहीं हैं, मेरे से इस तरह के सवाल पूछने का।

जावेद अख्तर बोले- हिम्मत कैसे की इस तरह के सवाल पूछने की

जावेद अख्तर बोले- हिम्मत कैसे की इस तरह के सवाल पूछने की

जावेद अख्तर ने पवनदीप राजन के सवालों का जवाब देते हुए आगे कहा, '' देखिए, मैं हमेशा मानता हूं कि आदमी को हमेशा किसी से भी झुक के मिलना चाहिए। लेकिन इसका ये मतलब ये नहीं है कि लोग आपके ऊपर हुकूमत करने लगें और आपके घर में ही घुस जाए, आपके बेडरूम में झांकें। आप मेरे काम के बारे में सवाल कीजिए, वो मैं जवाब दूंगा और आपने हिम्मत कैसे की इस तरह के सवाल पूछने की, बात खत्म।''

सफल जोड़ी बनने के लिए क्या करना चाहिए?

सफल जोड़ी बनने के लिए क्या करना चाहिए?

शो के कंटेस्टेंट आशीष कुलकर्णी ने जावेद अख्तर से पूछा कि, ''मैं और पवनदीप बतौर म्यूजिक डायरेक्टर काम करना चाहते हैं, तो मैं आपसे जानना चाहता हूं, एक सफल जोड़ी बनने के लिए हमें क्या करना चाहिए?

इसपर जावेद अख्तर ने जवाब दिया, ''देखिए, दो लोगों को कभी एक साथ काम नहीं करना चाहिए। पहला वैसे लोग जो बिल्कुल एक-दूसरे से अलग हों। वहीं वे लोग जो जो बिल्कुल एक जैसे हों, उन्हें भी साथ में काम नहीं करना चाहिए।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+