Indian Idol: पवनदीप-अरुणिता सच में करते हैं प्यार या शो के लिए है ड्रामा? मोहम्मद दानिश ने बताया पूरा सच

Indian Idol: पवनदीप-अरुणिता सच में करते हैं प्यार या शो के लिए है ड्रामा? मोहम्मद दानिश ने बताया पूरा सच

मुंबई, 16 जुलाई: इंडियन आइडल 12 के फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट मोहम्मद दानिश फिलहाल म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया के गाने "दगा" की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। हिमेश रेशमिया ने मोहम्मद दानिश को एक बड़ा ब्रेक दिया है। "दगा" एक रोमांटिक गाना है, जो मंगलवार को लॉन्च होने के बाद से ट्रेंड कर रहा है। मोहम्मद दानिश ने इसको लेकर कहा है कि हिमेश रेशमिया से उनको ब्रेक मिलना और इस गाने को गाना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। कंटेस्टेंट मोहम्मद दानिश ने शो के अन्य कंटेस्टेंट पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के लव एंगल को लेकर भी बात की है।

Recommended Video

    पवनदीप-अरुणिता सच में करते हैं प्यार या शो के लिए है ड्रामा? मोहम्मद दानिश ने बताया पूरा सच
    क्या सच में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के बीच है प्यार?

    क्या सच में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के बीच है प्यार?

    इंडियन आइडल-12 के कंटेस्टेंट पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल सोशल मीडिया पर अपने 'लव एंगल' को लेकर काफी चर्चा में हैं। शो में दिखाए गए कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों को ऐसा लगता है कि पवनदीप और अरुणिता का अफेयर चल रहा है। वहीं कई लोगों को मानना है कि रियलिटी शो में टीआरपी के लिए पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के लव एंगल को दिखाया जा रहा है। जिसको लेकर रियलिटी शो की कई लोगों ने आलोचना की है।

    'मुझे नहीं पता प्यार है या नहीं..', पवनदीप-अरुणिता पर बोले दानिश

    'मुझे नहीं पता प्यार है या नहीं..', पवनदीप-अरुणिता पर बोले दानिश

    पवनदीप-अरुणिता को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही इस चर्चा को लेकर दानिश ने बॉलीवुडलाइफ को दिए इंटरव्यू में कहा है, ''मुझे नहीं पता कि उनके बीच प्यार या रोमांस जैसा कुछ है। लेकिन इस पूरे विवाद पर मैं कहना चाहता हूं कि हम सभी एक परिवार की तरह हैं। हम सब के बीच एक ग्रेट बॉन्ड है। शो में टीआरपी के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। मुझे नहीं लगता कि पवनदीप-अरुणिता में कोई लव एंगल है। वे बहुत अच्छे दोस्त हैं और दोनों की बॉन्डिंग भी बहुत अच्छी है। लेकिन मुझे नहीं पता कि प्यार है या नहीं।"

    दानिश बोले- शनमुखप्रिया में कुछ तो खास है...

    दानिश बोले- शनमुखप्रिया में कुछ तो खास है...

    शो की फाइनलिस्ट शनमुखप्रिया अपने अलग सिंगिंग स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर हमेशा ट्रोल होते रहती हैं। शनमुखप्रिया की ट्रोलिंग पर दानिश ने कहा, ''वह जो करती है, कोई नहीं कर सकता। वह जो करती है वह नॉर्मल या साधारण नहीं है। फैसला लोगों के वोटों पर आधारित होते हैं। एक गायक या श्रोता तौर पर और संगीत के बारे में मेरे पास जो भी ज्ञान है, उसको ध्यान में रखकर मैं इतना तो कह सकता हूं कि शनमुखप्रिया में कुछ तो खास है। शो में कई दिग्गज जज आते हैं और वे सभी उनकी सराहना करते हैं। इसलिए मैं इन विवादों को नहीं समझता। मुझे यकीन है कि वह लोगों का मनोरंजन करती रहेंगी।''

    दानिश बोले- हिमेश सर का आभारी हूं...

    दानिश बोले- हिमेश सर का आभारी हूं...

    सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने दानिश को ब्रेक दिया। जिसको लेकर दानिश ने कहा, ''यह एक ब्लॉकबस्टर सफलता थी और लोगों ने मेरे गाने पर जो प्रतिक्रिया दी है उससे मैं बहुत खुश हूं। मुझे इतना बड़ा मौका देने के लिए मैं इंडियन आइडल और हिमेश सर का आभारी हूं। मैं हिमेश रेशमिया के साथ काम करने का सपना देखता था और आखिरकार मुझे मौका मिल गया। मेरे लिए ये बहुत बड़ी बात है।''

    दानिश ने गाया हिमेश के एलबम का गाना

    दानिश ने गाया हिमेश के एलबम का गाना

    हिमेश रेशमिया के एलबम 'हिमेश के दिल से' के दूसरे गाने 'दगा' को दानिश ने गाया है। गाना मंगलवार (13 जुलाई) को लॉन्च हुआ है। गाने के बोल समीर अंजना ने लिखे हैं। 'दगा' गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाने को आप इस लिंक पर सुन सकते हैं- https://www.youtube.com/watch?v=ADy86yct2jE

    15 अगस्त को है इंडियन आइडल 12 का फिनाले

    15 अगस्त को है इंडियन आइडल 12 का फिनाले

    बता दें कि इंडियन आइडल 12 का फिनाले 15 अगस्त को होने वाला है। दानिश के अलावा इस शो के अन्य फाइनलिस्ट हैं- पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शनमुखप्रिया, सायली कांबले और निहाल टौरो हैं। फैंस को इस बात का इंतजार है कि इस सीजन का ट्रॉफी कौन जीतता है। हालांकि इस सीजन में शो कई बार आलोचनाओं का शिकार हो चुका है। शो पर पैसा देकर जबरन तारीफ करवाने से लेकर कंटेस्टेंट के साथ पक्षपात का भी आरोप लग चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+