India Idol 12 को लेकर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने खोली पोल, कहा -'पैसे के लिए...'

मुंबई, 11 मई: इंडियन आइडल 12 के वीकेंड स्‍पेशल शो में प्रसिद्ध गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने बतौर सेलिब्रिटी गेस्‍ट शिरकत की। अमित कुमार के लिए इंडियन आइडल का ये एपिसोड इसलिए बहुत खास था क्योंकि ये उनके पिता गायक किशोर कुमार को समर्पित था। इस शो प्रतियोगियों ने किशोर दा के चार्टबस्टर हिट्स गाने सुनाए, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा कि किशोर दा के गानों के साथ कंटेस्‍टेंट्स ने न्‍याय नहीं किया। जिसके बाद अब अमित शाह ने भी रियालिटी शो की सच्‍चाई बयां करते हुए बड़ा राज खोला है।

अमित कुमार ने खोली पोल

अमित कुमार ने खोली पोल

'इंडियन आइडल 12' शो के दर्शकों ने शो देखने के बाद जब ये कहा कि प्रतिभागियों ने किशोर दा के गानों के साथ न्‍याय नहीं किया। इसके बारे में जब अमित कुमार से एक साक्षात्‍कार के दौरान पूछा गया तो बिहाइंड द सीन क्‍या हुआ था ये सच बताया। अमित कुमार ने कहा इंडियन आइडल के इस शो को लेकर लोगों में काफी गुस्‍सा है। ये सच्‍चाई है कि किशोर कुमार जैसा कोई भी नहीं गा सकता है। आज के युवाओं को उसके बारे में कुछ पता नहीं है। वे सिर्फ उन्‍हें आराधना का गाना 'रूप तेरा मस्ताना' जानते हैं।

मुझे कंटेस्‍टेंट की तारीफ करने के लिए बोला गया था जो मैंने किया

मुझे कंटेस्‍टेंट की तारीफ करने के लिए बोला गया था जो मैंने किया

अमित कुमार ने कहा मैंने वो ही कहा जो मुझे कहने के लिए बोला गया था। शो के पहले मुझसे कहा गया था कि मुझे शो में सबकी तारीफ करनी है। प्रतिभागी जैसा भी गाए उनका उत्‍साहवर्धन करना है। क्‍योंकि यह किशोर दा को ट्रिब्‍यूट है। अमित कुमार ने कहा कि मुझे लगा मेरे पिता किशोर कुमार को ये श्रद्धांजलि होगी लेकिन एक बार मैंने बस वही किया, जो मुझे करने के लिए कहा गया था। मैंने उनसे कहा था कि मुझे पहले से स्क्रिप्ट के कुछ भाग दें, लेकिन उस तरह का कुछ भी नहीं हुआ।

मैंने जितने पैसे की डिमांड की शो मेकर्स ने मुझे दिए

मैंने जितने पैसे की डिमांड की शो मेकर्स ने मुझे दिए

किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने इंटरव्‍यू में कहा, देखिए हर किसी को पैसे की जरूरत होती है। मेरे पिता किशोर कुमार भी पैसे बारे में पर्टिकुलर थे। शो मेकर्स से मैंने जितने पैसे की डिमांड की उन्‍होंने मुझे उतने पैसे दिए। अमित कुमार ने आगे कहा हां मगर एक चीज यहां जरूर कहना चाहूंगा कि अगर अगली बार वे किशोर कुमार जैसे महान गायक को ट्रिब्‍यूट देते हैं, तो उन्‍हें अगली बार ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने कहा वो एपिसोड मैंने खुद भी इंजॉय नहीं किया। अमित ने ETimes को बताया कि उन्होंने 'एपिसोड का आनंद नहीं लिया।

48 की उम्र में भी कश्मीरा शाह ने पार की बोल्डनेस की सारी हदेंhttps://hindi.oneindia.com/photos/kashmira-shah-viral-bold-pictures-61558.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+