Indian Idol 12: दानिश खान से प्रभावित हुईं करिश्मा कपूर, सुनील शेट्टी को कहा 'मसखरा'

नई दिल्ली, 15 जुलाई। सोनी टीवी के मशहूर शो 'इंडियन आइडल सीजन 12' अपने अंतिम पड़ाव पर है लेकिन इस शो में मस्ती का दौर पूरी तरह से चालू है। इस वीकेंड शो में नंबे की दशक की खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने वाली हैं। शो को प्रोमो आउट कर दिया गया है, जिसे देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि इस बार शो में काफी मस्ती और धमाल देखने को मिलेगा। शो में करिश्मा कपूर अपने समय के मजेदार और दिलचस्प पलों का खुलासा करते नजर आएंगी।

बॉलीवुड के बहुत बड़े मसखरे हैं...

बॉलीवुड के बहुत बड़े मसखरे हैं...

इसी शो के दौरान शो के होस्ट आदित्य नारायण के साथ एक मजेदार चर्चा करते हुए करिश्मा खुलासा करेंगी कि सुनील शेट्टी बॉलीवुड के बहुत बड़े मसखरे हैं।

करिश्मा ने सुनाया मजेदार किस्सा

इस दौरान करिश्मा एक किस्सा भी शेयर करेंगी कि चेन्नई में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा कि एक सीनयर कलाकार बाहर बैठे हैं, जाकर मिल लो। मैं बाहर गई तो देखा कि एक आदमी धोती पहने कुछ दूरी पर बैठा है, मैं उनसे मिली और करीब 20 मिनट उनसे बातें भी की, यही नहीं हमने एक तस्वीर भी क्लिक की।

करिश्मा के आंख में आ गए थे आंसू

इसके बाद मैं शूटिंग के लिए वापस आ गई और जब मैं मेकअप के लिए गई तो देखा कि वही आदमी मेरे चेहरे पर मेकअप लगा रहा था, और मैं चौंक पड़ी। मैं तुरंत उसके बारे में पूछताछ करने सुनील के पास गई और तब उसने बताया कि, वो एक शरारत थी और ऐसा कहकर वो बड़ी तेज हंस पड़ा।

वो एक मेकअप आर्टिस्ट था

बाद में पता चला कि वो एक मेकअप आर्टिस्ट था। करिश्मा ये किस्सा बताते-बताते खुद तेज-तेज हंस पड़ेंगी। यही नहीं करिश्मा शो में ये भी बताएंगी कि एक बार सुनील शेट्टी ने ऐसा प्रैंक किया था,कि उनके आंसू निकल गए थे। कुल मिलाकर इस हफ्ते का शो काफी मजेदार होने वाला है।

दानिश संग रीक्रिएट होगा फिल्म का सीन

दानिश संग रीक्रिएट होगा फिल्म का सीन

यही नहीं शो में करिश्मा कंटेस्टेंट मोहम्मद दानिश के साथ सुपरहिट फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' के हिट गीत 'आए हो मेरी जिंदगी में' को रीक्रिएट करते भी नजर आएंगीं। इस डांस के बाद करिश्मा खुलकर दानिश की तारीफ करती भी दिखेंगी और कहेंगी कि 'आप बहुत टैलेंटेड सिंगर हैं दानिश, आपकी सिंगिंग बहुत पावरफुल है कि यह मुझे मेरे पुराने दिनों में वापस ले गई।'

15 अगस्त को ग्रैंडफिनाले

सोनी टीवी के मशहूर म्यूजिक शो 'इंडियल आइडल 12' का ग्रैंड फिनाले' स्वतंत्रता दिवस' यानी कि 15 अगस्त को रखा गया है, कहा जा रहा है कि फिनाले 12 घंटे चलेगा।

फिनाले से पहले आउट हुए आशीष कुलकर्णी

फिनाले से पहले आउट हुए आशीष कुलकर्णी

आशीष कुलकर्णी फिनाले से पहले शो से आउट हो गए हैं और अब शो में 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं...

  • शण्मुखप्रिया ( हैदराबाद)
  • अरुणिता कांजीलाल ( कोलकाता)
  • सायली कांबले (महाराष्ट्र)
  • दानिश खान ( उत्तर प्रदेश)
  • पवनदीप राजन ( उत्तराखंड)
  • निहाल टौरो ( बेंगलुरु)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+