Indian Idol 12: हिमेश रेशमिया ने सवाई भट्ट को दिया बड़ा ब्रेक, सिंगर ने कहा-'सपना सच हुआ'
मुंबई, 29 जून। सोनी टीवी का मशहूर रियलियटी शो 'इंडियल आइडल 12' लगातार सुर्खियां में बना हुआ है। कभी विवादित बयानों की वजह से तो कभी अपने प्रतियोगियों के कारण ये शो लोगों के बीच काफी चर्चित है। शो के प्रतियोगी रहे राजस्थान के सवाई भट्ट ने, दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इसलिए जब वो शो बाहर हुए तो लोगों को गुस्सा शो के आयोजकों पर फूट पड़ा था। लोगों ने शो पर फिक्स होने का आरोप तक लगा दिया था। फिलहाल अब सवाई के फैंस के लिए खुश होने की बात है क्योंकि उनके फेवरेट सिंगर को बड़ा ब्रेक मिल गया है और ये ब्रेक उन्हें मशहूर सिंगर-संगीतकार-एक्टर हिमेश रेशमिया ने दिया है, जो कि इस वक्त 'इंडियन आइडल 12' को जज भी कर रहे हैं।
Recommended Video

हिमेश रेशमिया ने दिया सवाई भट्ट को बड़ा मौका
जी हां, म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने सवाई भट्ट के साथ अपना म्यूजिक एल्बम करने का ऐलान किया है, इस एल्बम का नाम होगा 'हिमेश के दिल से' जिसमें सवाई भट्ट की भी आवाज होगी। हिमेश रेशमिया ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है और इसके बाद सवाई ने भी इस बारे में इंस्ट्रां पर हिमेश के प्रति आभार व्यक्त किया है।

'आपको सवाई का ये प्रयास जरूर पसंद आएगा'
अपने पोस्ट में हिमेश रेशमिया ने लिखा- 'कंपोजर के तौर पर मेरा पहला और नया एल्बम 'हिमेश के दिल से', मेरे म्यूजिक लेवल हिमेश रेशमिया मेलोडीज पर रिलीज होगा।जिसमें सवाई भट्ट ने अपनी आवाज दी है, गाने की रिकॉर्डिंग हो चुकी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको भी सवाई का ये प्रयास जरूर पसंद आएगा।'

हिमेश रेशमिया का बहुत आभारी हूं: सवाई भाट
जबकि सवाई ने इंस्ट्रा पर हिमेश को धन्यवाद देते हुए कहा कि ' हैलो जी, मैं आपका सवाई भट्ट, आप सबको नमस्कार करता हूं, मैं बहुत उत्साहित हूं और हिमेश रेशमिया का बहुत आभारी हूं, कि उन्होंने मुझे अपने नए एल्बम में उनकी रचना को गाने का मौका दिया, जिसका नाम है 'हिमेश के दिल से'। ये एक सुंदर गीत है, जल्द ही गाने के रिलीज की तारीख की घोषणा करूंगा। बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद।@himeshreshammiyamelodies

कौन हैं सवाई भट्ट?
आपको बता दें कि मखमली आवाज के मालिक सवाई भट्ट राजस्थान के नागौर के रहने वाले हैं, सवाई का पूरा परिवार गलियों में 'कठपुतली का खेल' दिखाकर अपने परिवार का पेट भरा करता है। सवाई का परिवार तंबू में जीवन व्यतीत करता है। लेकिन अब सवाई के देश में हजारों फैन हैं।
देश में हजारों फैन
एक मीडिया चैनल से बात करते हुए सवाई ने कहा कि 'उन्होंने संगीत में ना तो कोई डिग्री ली है और ना ही कोई पढ़ाई की है लेकिन जैसलमेर के मंगन्यार कम्युनिटी से ही उन्होंने संगीत सीखा है। इंडियन आइडियल का रास्ता उन्हें कुछ अनजान लोगों ने बताया था, लेकिन वो 'इंडियन आइडल12' का हिस्सा बन जाएंगे, ये उनके लिए एक सपना था, जो कि सच हुआ। उन्होंने इस बात के लिए अपने ननिहाल के लोगों को और ऊपरवाले को धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications