अमित कुमार की आलोचना सुन इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट्स को कैसा लगा? अंजलि ने खोले शो से जुड़े राज

मुंबई, 9 जून: जब से इंडियन आइडल के 12वें सीजन में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार बतौर गेस्ट शामिल हुए, तब से ये शो काफी ज्यादा चर्चा में रहा है। अमित ने शो की आलोचना तो की ही थी, साथ ही उसके मेकर्स पर जबरन तारीफ करने का आरोप भी लगाया था। अब इस मामले पर शो की पूर्व कंटेस्टेंट अंजलि गायकवाड़ ने चुप्पी तोड़ी है, जो हाल ही में एलिमिनेट हुई हैं। हालांकि उनके शो से बाहर होने पर काफी विवाद भी हुआ था।

Recommended Video

    Indian Idol 12: Amit Kumar विवाद पर पहली बार बोली Eliminated singer Anjali Gaikwad | वनइंडिया हिन्दी
    किस-किस को बुरा लगा?

    किस-किस को बुरा लगा?

    Etimes से बात करते हुए अंजलि ने कहा कि अमित कुमार की आलोचना के बारे में किसी भी प्रतियोगी को बुरा नहीं लगा। इससे उलट सभी ने खुद को बेहतर बनाने के लिए उनके सुझावों पर काम किया। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी निराश नहीं था। ये अमित जी की राय थी और वो मेहमान थे। ऐसे में हमें उनका सम्मान करना होगा। इस दुनिया में सभी को अपनी राय देने का अधिकार है। हमने उनके सुझावों को नोट कर लिया है और हम इस पर काम भी कर रहे हैं।

    एलिमिनेशन पर कही ये बात

    एलिमिनेशन पर कही ये बात

    वहीं अंजलि की आवाज को लोग खूब पसंद कर रहे थे। दर्शकों के साथ जजों को भी उम्मीद थी कि वो टॉप 5 में जगह बनाएंगी, लेकिन वो उससे पहले ही बाहर हो गईं। इस पर उन्होंने कहा कि मेरा एलिमिनेशन निश्चित रूप से एक झटके के रूप में आया। मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं इतनी जल्दी एलिमिनेट हो जाऊंगी। मुझे टॉप 5 में पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन मैं फैसले और सभी से मिले वोटों का सम्मान करती हूं। देश की जनता और दर्शक सबसे ऊपर हैं। मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे इतना प्यार और वोट दिया। मैं उन सभी की जिंदगी भर आभारी रहूंगी।

    क्या कहा था अमित कुमार ने?

    क्या कहा था अमित कुमार ने?

    शो से निकलने के बाद अमित कुमार ने कहा था कि पैसों की जरूरत के चलते वो शो का हिस्सा बने, उन्हें कंटेस्टेंट की झूठी तारीफ करने के लिए भी कहा गया था, वरना वो तो एपिसोड बीच में रोकना चाहते थे। बाद में इस पर शो के होस्ट आदित्य नारायण भी भड़क गए। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अमित कुमार को अगर एपिसोड पसंद नहीं आ रहा था तो वह शूटिंग के बीच में ही हमसे बोल सकते थे। हालांकि बाद में आदित्य को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+