Indian Idol के फिनाले से पहले अरुणिता ने सबको छोड़ा 'पीछे', हाथ आया ये बड़ा मौका
नई दिल्ली, 21 जुलाई: म्यूजिक रिएलिटी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन विवादों से भरा रहा, लेकिन इस बार कई टैलेंटेड सिंगर भी आए, जिन्होंने अपनी आवाज से सबको दिवाना बना दिया। जल्द ही इस शो का फिनाले होने वाला है। इसमें कौन जीतेगा, कौन हारेगा ये तो बाद में तय होगा, लेकिन शो की दमदार कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीलाल ने सभी को पीछे छोड़ते हुए एक बड़े मौके पर हाथ मारा है।

पहले हिमेश ने दिया था ऑफर
दरअसल अरुणिता के टैलेंट को देखते हुए सबसे पहले शो के जज हिमेश रेशमिया ने उन्हें एक गाने का ऑफर दिया, जिसका नाम 'तेरे बगैर' था। वो गाना रिलीज हुआ और उसने अच्छे-खासे व्यूज हासिल किए। इसके बाद से बॉलीवुड के कई कंपोजर की नजर उन पर है।

बप्पी लहरी पहुंचे शो में
हाल ही में बप्पी लहरी भी शो में स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचे, जिसका प्रसारण इस वीकेंड किया जाएगा। उन्होंने जब अरुणिता का गाना सुना, तो वो भी उनकी आवाज के दिवाने हो गए। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया। जिसको जानकर सभी कंटेस्टेंट हैरान रह गए।

रिकॉर्डिंग कॉन्ट्रैक्ट दे दिया
सोनी टीवी ने आने वाले एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। जिसमें अरुणिता 'रात बाकी-बात बाकी' पर परफॉर्मेंस देती हैं। उनका गाना सुनकर बप्पी दा इतने खुश हुए कि उन्होंने अरुणिता को अपने पास बुलाया। साथ ही एक लिफाफा दिया। इसके बाद उन्हें स्टेज पर जाकर सबके सामने उसे पढ़ने को कहा। जब अरुणिता ने वो लिफाफा खोला, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, क्योंकि उसके अंदर एक रिकॉर्डिंग कॉन्ट्रैक्ट था। हालांकि अभी ये नहीं साफ हुआ है कि उनका नया प्रोजेक्ट कब से शुरू होगा।

15 अगस्त को फिनाले
आपको बता दें कि अब शो में सिर्फ 6 कंटेस्टेंट्स पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, सायली कांबले और निहाल तारो ही बचे हुए हैं। मेकर्स ने फिलाने की तारीख 15 अगस्त तय की है। ऐसे में इंडियन आइडल के 12वें सीजन का विजेता कौन होगा ये उसी दिन क्लियर हो जाएगा। फिलहाल खबर ये है कि इस हफ्ते एक कंटेस्टेंट बाहर हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications