Indian idol: सायली कांबले को बप्पी लहरी ने दिया ऐसा गिफ्ट, फोटो देख खुला रह गया कंटेस्टेंट का मुंह
मुंबई, जुलाई 27: इंडियन आइडल 12 अब अपने अंतिम पड़ाव में है। शो में सिर्फ 6 कंटेस्टेंट बाकी बचे हैं। जिनके बीच फिनाले को लेकर मुकाबला चल रहा है। इस हफ्ते इंडियन आइडल के मंच पर संगीतकार बप्पी लहरी भी नजर आए, जिन्होंने सिंगर्स प्रतियोगियों की सिंगिंग का खूब आनंद लिया। इसी कड़ी ने बप्पी दा ने प्रतिभागी सायली कांबले को भी शानदार गिफ्ट दिया। जिसके देखकर सायली दंग रह गईं। दरअसल बप्पी दा ने सायली के घर का मेकओवर करवाया था।

बप्पी दा ने सायली कांबले के घर को रिनोवेट कर उन्हें शानदार तोहफा दिया
बप्पी दा ने सायली कांबले के घर को रिनोवेट कर उन्हें शानदार तोहफा दिया। दरअसल बप्पी दा की टीम ने कुछ दिन पहले सायली की मां से घर की चाबी मांगी। उनके घर जाकर उनके घर के पूरे नक्शे को ही बदल डाला। टीम ने सिर्फ सायली के कमरे का मेकओवर किया, बल्कि उसका शानदार डेकोरेशन भी किया। सायली के घर का मेकओवर होने के बाद उनके उन्हें जब उनका घर दिखाया गया तो वे दंग रह गईं।
Recommended Video

बप्पी दा से ये शानदार गिफ्ट पाकर सायली कांबले भावुक हो गईं
बप्पी दा से ये शानदार गिफ्ट पाकर सायली कांबले भावुक हो गईं औऱ मंच पर रो पड़ीं। बप्पी दा के इस बेहद खास गिफ्ट पर सायली के माता-पिता भी भावुक हो गए। दोनों को विश्वास ही नहीं हुआ कि ये उनका घर है। इसके अलावा बप्पी लहरी ने अन्य कंटेस्टेंट को भी शानदार तोहफे दिए। जहां बप्पी दा ने पवन दीप को तबला गिफ्ट किया तो वहीं अरुणिता कांजीलाल के साथ सिंगिंग कॉन्ट्रेक्ट साइन किया।

देखने लायक था सायली के घर का मेकओवर
बता दें कि इंडियन आइडल 12 अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है ऐसे में हर किसी की यही कोशिश है कि वो इस सीजन को जीते। लेकिन पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल इस सीजन के ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जो सोशल मीडिया पर सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। वहीं शो के दौरान कई सिंगर की किस्मत भी बदल गई। शो का हिस्सा रहे राजस्थान के सवाई भाट का तो हिमेश रेशमिया के साथ गाना भी लॉन्च हो चुका है। सवाई बेहद ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे।












Click it and Unblock the Notifications