Indian Idol 12: अमित कुमार के लिए खत्म नहीं हो रहा आदित्य नारायण का गुस्सा, फिर दिया बड़ा बयान

मुंबई, 26 मई। सिंगर और टेलीविजन होस्ट आदित्य नारायण ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 और किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार को लेकर हुए हालिया विवाद पर एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि पिछले कई सीजन से आदित्य नारायण 'इंडियन आइडल' को होस्ट कर रहे हैं, बीते सप्ताह उन्होंने सिंगर अमित कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया था जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी खरी-खोटी भी सुननी पड़ी है।

अमित कुमार ने क्या कहा था

अमित कुमार ने क्या कहा था

बता दें कि 'इंडियन आइडल 12' के एक एपिसोड में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने के बाद महान गायक किशोर कुमार के बेटे अमित ने कहा था कि एक अतिथि के रूप में इंडियन आइडल में आने पर उन्हें सभी प्रतियोगियों की प्रशंसा करने के लिए कहा गया था। उनके इस बयान पर शो के होस्ट आदित्य नारायण काफी नाराज हुए और उन्होंने कहा कि अगर अमीत कुमार को एपिसोड से दिक्कत थी तो वह शूटिंक के बीच में ही बोलते।

अमित कुमार पर फिर भड़के आदित्य नारायण

अमित कुमार पर फिर भड़के आदित्य नारायण

अब आदित्य ने एक बार फिर इस मुद्दे पर बात की है। उन्होंने अपने एक हालिया इंटरव्यू में कहा, 'लोग केवल उन लोगों के बारे में शिकायत करते हैं जो खबरों में हैं और सफल हैं। भगवान की कृपा से इंडियन आइडल का यह सीजन बेहद सफल रहा है। हम कलाकार हैं, चाहे वह डांस रियलिटी शो हो या सिंगिंग रियलिटी शो, यह केवल उन लोगों से भरा है जो भविष्य के संभावित आर्ट मेकर्स हैं।

'आपने शतक बनाया तो इसका मतलब आप सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नहीं'

'आपने शतक बनाया तो इसका मतलब आप सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नहीं'

उन्होंने आगे कहा, 'ऐसा नहीं है कि आपने शतक बनाया है इसलिए आप सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन जाते हैं। कुछ लोगों को एक व्यक्ति की सिंगिंग पसंद हो सकती है जबकि अन्य को यह पसंद नहीं आ सकता, और सभी को अपनी राय रखने का अधिकार है। इसलिए, मैं केवल इतना कहूंगा कि हम हमेशा संगीत और संगीतकारों का सम्मान करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और अच्छी बात यह है कि हमारे अधिकांश दर्शक हमारे शो को पसंद करते हैं।'

'हम हर किसी को खुश नहीं कर सकते'

'हम हर किसी को खुश नहीं कर सकते'

आदित्य ने आगे कहा, 'हम हर किसी को खुश नहीं कर सकते हैं और हम सभी को खुश करने का लक्ष्य नहीं रखते हैं। यह एक असंभव सी बात है। हम सोशल मीडिया के लिए टीवी शो नहीं बना रहे हैं। हमारी सामग्री टीवी देखने वाले लोगों के लिए है। मेरा मानना ​​है कि हमें हर किसी की राय का सम्मान करना चाहिए लेकिन एक अच्छे शो पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और वैसे, किशोर कुमार मामले को बहुत अच्छी रेटिंग मिली है। हालांकि यह ध्यान रहे हम किशोर कुमार के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: 'अलीबाग' कमेंट पर बुरे फंसे आदित्य नारायण ने MNS से मांगी माफी, इंडियन आइडल को बंद करने की मिली धमकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+