'इसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी', ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी
पेरिस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार 08 अगस्त को इतिहास रच दिया। स्पेन को भारतीय हॉकी टीम ने 2-1 से हरा कर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। ओलंपिक खेलों में यह लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल इंडिया ने जीता है।
भारत की इस शानदार जीत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी। इतना ही नहीं,पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम से बात की और उन्हें कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'एक उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी! भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में चमकाया, कांस्य पदक जीता! यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है।'
पीएम मोदी ने आगे लिखा कि उन्होंने अत्यधिक धैर्य और लचीलापन दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि इस खेल को हमारे देश के युवाओं के बीच और भी लोकप्रिय बनाएगी। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी।
राष्ट्रपति ने लिखा, 'पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हमारी हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। यह पांच दशक से भी अधिक सम के बाद हुआ है जब भारत ने लगातार दो ओलंपिक खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। भारतीय हॉकी के पुनरुत्थान के लिए टीम सबसे अधिक प्रशंसा की पात्र है।'
उन्होंने आगे लिखा कि हॉकी टीम ने भारत को गौरवान्वित किया है। इस टीम द्वारा दिखाई गई निरंतरता, कौशल, एकजुटता और जुझारूपन हमारे युवाओं को प्रेरित करेगा। भारतीय हॉकी टीम, बहुत बढ़िया।' तो वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी।
शाह ने एक्स हैंडल पर लिखा, "साहस का क्या शानदार प्रदर्शन! हमारी पुरुष हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक2024 में कांस्य पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। आपका दमदार प्रदर्शन और त्रुटिहीन खेल कौशल खेल के प्रति एक नया उत्साह जगाएगा। आपकी उपलब्धि ने तिरंगे का गौरव बढ़ाया है।"












Click it and Unblock the Notifications