अफगानिस्तान से निकलने वाले लोगों को आसानी से मिलेगा वीजा, भारत सरकार ने शुरू की नई वीजा कैटेगिरी

नई दिल्ली, अगस्त 17। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे की वजह से खराब हुए हालात को देखते हुए भारत सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक वीजा सर्विस की शुरुआत की है। दरअसल, गृह मंत्रालय ने स्थिति को देखते हुए वीजा के प्रावधानों की समीक्षा की थी, जिसके बाद सरकार ने वीजा की एक नई कैटेगिरी "ई-आपातकालीन एक्स-विविध वीजा" सर्विस शुरू की है। सरकार की इस कोशिश के बाद वीजा के लिए आवेदन करने वाले आसानी से वीजा हासिल कर पाएंगे।

afghanistan

देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति अशरफ गनी

आपको बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान की पकड़ मजबूत होने के बाद वहां से लोग भागने को मजबूर हैं। सोमवार को अमेरिकी वायुसेना के विमान में घुसने को लेकर मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर विमान से नीचे गिरते हुए लोग भी नजर आए। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर तालिबान का कब्जा होने के बाद वहां के राष्ट्रपति अशरफ गनी भी देश छोड़कर भाग गए हैं, जिसके बाद से स्थिति और ज्यादा खराब हुई है।

काबुल से 120 भारतीय अधिकारी पहुंचे भारत

Recommended Video

      Afghanistan Crisis: Indian Govt ने शुरू की नई VISA कैटेगिरी, आसानी से मिलेगा वीजा | वनइंडिया हिंदी

      अफगानिस्तान में चिंताजनक स्थिति के बीच भारत समेत कई देशों ने अपने दूतावास को खाली कराना शुरू कर दिया है। भारतीय वायु सेना का सी-17 विमान मंगलवार को 120 भारतीय अधिकारियों को लेकर गुजरात के जामनगर पहुंचा। ये विमान सोमवार देर रात को काबुल से उड़ा था।

      24 घंटे के अंदर काबुल पर हुआ तालिबान का कब्जा

      आपको बता दें कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल अभी तक तालिबान के कब्जे से दूर थी, लेकिन पिछले 24 घंटे के अंदर काबुल पर भी तालिबानी आतंकियों का कब्जा हो गया है। सोमवार को तालिबान के आतंकियों ने संसद और राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर सत्ता को हथियाने का ऐलान कर दिया। वहीं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति इन हालात में देश को छोड़कर भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि अशरफ गनी अपने साथ चार गाड़ियों में पैसा भरकर ले गए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+