Gold: लॉकडाउन में आज से सोना हुआ बेहद सस्ता, इतने कम दाम में गोल्ड बेच रही मोदी सरकार
11 मई से बहुत ही कम दाम में सोना बेचेगी मोदी सरकार, जानिए कैसे
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण देश में चल रहे लॉकडाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई हैं। लोगों को अपने भविष्य को लेकर चिंता सता रही हैं। लॉकडाउन में क्रूड पेट्रोलियम का दाम शून्य तक पहुंच चुका हैं और शेयर मार्केट में भी अस्थिरता देखने को मिल रही हैं, ऐसे में इसमें इनवेस्मेंट करना अभी ठीक नहीं होगा ऐसे में गोल्ड में ही इनवेस्मेंट करना सबसे बेहतर होगा अगर आप भी गोल्ड में इनवेस्मेंट करने के लिए सोच रहें है तो अब आपके लिए ये बहुत अच्छी खबर हैं क्योंकि मोदी सरकार सोने में निवेश के लिए एक और बेेहतरीन मौका 11 मई से देने जा रही हैं

Sovereign Gold Bond की मार्केट में फिर हो रही है एंट्री
बता दें मोदी सरकार आगामी 11 मई से वित्तीय वर्ष 2021 में सॉवरेन गोल्ड बांड की दूसरी सीरीज सोमवार से शुरू करने जा रही हैं। जो 15 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुली रहेगी। गोल्ड में इनवेस्ट करने वालों के लिए ये स्वर्ण बॉन्ड में निवेश का ये बहुत ही सुनहरा मौका है। सरकारी होल्ड बांड आपको बेहद सस्ती कीमत में मिल सकेंगे। आरबीआई ने गोल्ड बॉन्ड की इश्यू प्राइस 4,590 रुपये प्रति ग्राम तय किया है और ऑनलाइन अप्लाई करने वालों को पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट भी मिलेगी। छूट के साथ बॉन्ड का इश्यू प्राइस 4,540 रुपये प्रति ग्राम होगा।

भारतीय रिजर्व बैंक ने दी ये जानकारी
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सॉवरन गोल्ड बांड योजना 2020-21 की दूसरी श्रृंखला 11 मई 2020 से खुलकर 15 मई 2020 तक के लिए खुली रहेगी। पहली श्रृंखला जारी करते समय अप्रैल सीरीज में गोल्ड बांड का मूल्य 4,639 रुपये प्रति ग्राम था। मालूम हो कि सॉवरेन गोल्ड बांड के जरिए निवेश से सबसे बड़ा फायदा ये हैं कि 24 कैरेट शुद्ध सोने में पैसा लगाना है

खरीद सकते हैं इतना सोना
सॉवरेन गोल्ड बांड की दूसरी किस्त में निवेश करने वाला व्यक्ति अधिकतम 500 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकेगा। इसके अलावा इस स्कीम के तहत कम एक ग्राम तक निवेश कर सकते हैं।इतना ही नहीं इस स्कीम में निवेश करने पर आप टैक्स बचा सकते हैं। स्कीम के तहत निवेश पर 2.5 % सालाना ब्याज मिलेगा।

कैसे करें खरीदारी
सॉवरेन गोल्ड बांड को ऑनलाइन के अलावा बैंकों स्मॉल फाइनेंस बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), खास डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों यानी एनएसई व बीएसई (BSE)से भी खरीदा जा सकता है। मालूम हो कि बैकों में स्मॉल फाइनेंस बैंकों और पेमेन्ट बैंकों में ये सुविधा नहीं मिलेगी।

शुक्रवार को सोने के दामों में हुई बड़ी गिरावट
बता दें सोने की कीमत में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार से ही सोने में सुस्ती नजर आई और कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। MCX जून में गोल्ड फ्यूचर की कीमत में 0.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और इसकी कीमत 46,056 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
-
Uttar Pradesh Gold Rate Today: Lucknow समेत 7 शहरों में आज सोने का भाव क्या? 3 दिन में कितना सस्ता हुआ? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के रेट में उठापटक जारी, निवेशक हैरान, मुंबई में क्या है ताजा भाव? -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ












Click it and Unblock the Notifications