Ola और uber को टक्कर देने जा रही है मोदी सरकार, जानें कैसे

भारत में नहीं आएगी ड्राइवरलेस कार, केंद्रीय मंत्री ने कहा इससे लाखों नौकरियों पर पड़ेगा खतरा, लिहाजा सरकार इस तकनीक को अनुमति नहीं दी जाएगी

नई दिल्ली। दुनियाभर में ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में आधुनिक तकनीत तेजी से आगे बढ़ रही है, ड्राइवरलेस कार यानि बिना ड्राइवर की कार दुनिया के कई देशों में आ चुकी है। लेकिन भारत में बिना ड्राइवर की कार शायद आप नहीं देख पाएंगे। जी हां केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का मानना है कि ड्राइवरलेस कार आने से देश में लाखों लोगों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगेगा। लिहाजा वह भारत में लाखों लोगों की नौकरी को बचाने के लिए इस तरह की कारों की अनुमति नहीं देंगे।

ola-uber

ओला-उबर की तर्ज पर सरकार लॉच करेगी एप

हालांकि नितिन गडकरी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि यह तकनीक भारत के बाजार के लिए सही नहीं है, इसके साथ ही भारत में लाखों लोगों के रोजगार पर भी संकट खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ओला और उबर की तर्ज पर टैक्सी बुक करने का एप लॉच करने की योजना बना रही है।

आने वाले समय पर कुछ नहीं कह सकते

गडकरी ने कहा कि मौजूदा समय में ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में लाखों नौकरियों का सृजन हो रहा है, ट्रक और टैक्सी चलाने वालों की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में ड्राइवरलेस कार लोगों की नौकरियों पर मुश्किल खड़ी कर सकता है। उन्होंने कहा कि हो सकता है आने वाले समय में हम इसे नजरअंदाज नहीं कर पाए, लेकिन अभी हम इस तकनीक की अनुमति नहीं देंगे।

सरकार गंभीर

सरकारी माध्यमों के जरिए इस बात की कोशिश की जाएगी कि अधिक से अधिक लोगों को नौकरी मिल सके, हालांकि यह योजना अभी प्राथमिक चरण पर है, लेकिन हम इसके बारे में गंभीरता से सोच रहे हैं। जल्द ही इस बाबत हम एक प्लान के साथ आएंगे, ताकि लाखों लोगों के रोजगार पर किसी भी तरह का खतरा नहीं पैदा हो।

कई कंपनियां कर रही हैं इस प्रोजेक्ट पर काम

आपको बता दें कि दुनियाभर की कार निर्माता कंपनी टेस्ला मोटर्स, चीन की बाइदू, गूगल, उबर, मर्सिडीज, फोर्ड, जनरल मोटर्स ड्राइवरलेस कार की तकनीक पर काम कर रहे हैं, इन कंपनियों ने दुनिया के कई देशों मे इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी है।

तैयार है ड्राइवरलेस कार का बाजार

टेस्ला मोटर्स के सीईओ इलोन मस्क का कहना है कि वह ऐसी कार का निर्माण करेंगे जो लॉ एंजिलिस से न्यूयॉर्क तक बिना ड्राइवर के चलेगी। उन्होंने कहा कि यह कार इस वर्ष के अंत तक बाजार में आ जाएगी। वहीं स्वीडेन की कार कंपनी वोल्वो भी उबर के साथ मिलकर ड्राइवरलेस XC90s का निर्माण कर रही है। पिछले वर्ष सितंबर माह में वोल्वो ने इस कार का पिट्सबर्ग में ट्रायल भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+