'आपके पीएम को स्कोर भी जेलर ने बताया होगा...', पाकिस्तानी पत्रकार ने ऐसा क्या कहा कि भारतीयों ने धो डाला
World Cup: विश्व चैंपियन बनने और 20 साल बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हिसाब बराबर करने का भारतीय क्रिकेट टीम का ख्वाब उस वक्त टूट गया, जब रविवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
भारतीय टीम ने हालांकि पूरे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और सारे लीग मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई। यही वजह है कि वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में हारने के बाद भी भारतीय फैंस अपनी टीम के साथ खड़े हैं और उसे सपोर्ट कर रहे हैं।

लेकिन, इस बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान से ऐसे रिएक्शन आ रहे हैं, जिसमें वो भारतीय टीम की हार पर तंज कस रहे हैं। खुद पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन विश्व कप में बेहद खराब रहा था और पाकिस्तान लीग मैच से ही बाहर हो गया था। लेकिन, इसके बावजूद पाकिस्तान से कुछ लोग भारतीय टीम को लेकर घटिया कमेंट कर रहे हैं। ऐसा ही एक कमेंट किया है पाकिस्तानी पत्रकार इहतिशाम उल हक ने।
इहतिशाम उल हक ने विश्व कप फाइनल में भारत की हार के बाद अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'कम से कम हम लोग मैच अपने प्रधानमंत्री के सामने नहीं हारे...।' दरअसल, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फाइनल मुकाबला देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे और इहतिशाम उल हक ने ये ट्वीट पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत की हार से जोड़ते हुए ये ट्वीट किया था। हालांकि इहतिशाम उल हक को ये ट्वीट करना भारी पड़ गया और भारतीय यूजर्स ने पाकिस्तानी पत्रकार की जमकर क्लास लगाई।
'पीएम जेल में है तेरा'
इहतिशाम उल हक के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए 'रोफल गांधी 2.0' ने लिखा, 'आपके पीएम को तो स्कोर भी जेलर ने बताया होगा अगले दिन।' वहीं आरती सिंह नाम के हैंडल से लिखा गया, 'हारने के लिए भी वहां तक पहुंचना पड़ता है, पीएम जेल में है तेरा और टीम सेमीफाइनल तक भी नही पहुंची।'
Because your PM in Adiyala Jail pic.twitter.com/z8q0C7t2ig
— Radhika Chaudhary (@Radhika8057) November 19, 2023
जीतेश नाम के यूजर ने इहतिशाम उल हक को जवाब देते हुए कहा, 'कम से कम हमारे पीएम स्टेडियम में बैठकर लाइव मैच देख सकते हैं, आपके पीएम की तरह जेल से नहीं।' कुछ इसी तरह अन्य भारतीय यूजर्स ने भी इहतिशाम उल हक के ट्वीट पर रिप्लाई कर आईना दिखाया।
Your PM is in jail pic.twitter.com/zii2VL3oYr
— Dibakar Dutta (দিবাকর দত্ত) (@dibakardutta_) November 19, 2023












Click it and Unblock the Notifications