सीमा पर जारी फायरिंग के बीच PAK ने भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर को किया तलब
मंगलवार को सुबह से ही पाकिस्तानी रेंजर्स ने नौशेरा सेक्टर में अंधाधुंध गोलियां बरसाई हैं।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सीमा पर अलग-अलग इलाकों में पाकिस्तान की ओर से जारी गोलीबारी के बीच पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर जेपी सिंह को तलब किया है।

पाकिस्तान की ओर से जारी फायरिंग में लगातार भारतीय सेना के जवान शहीद हो रहे हैं। मंगलवार को सुबह से ही पाकिस्तानी रेंजर्स ने नौशेरा सेक्टर में अंधाधुंध गोलियां बरसाई हैं।
पिछले सप्ताह भी पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारतीय डिप्टी हाई कमिश्नर को बुलाया था। उस दौरान जेपी सिंह ने पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग का विरोध जताया था।












Click it and Unblock the Notifications