Daily Political Update: संसद घुसपैठ पर राहुल गांधी पर भड़की बीजेपी, कानून व्यवस्था पर घिरी कर्नाटक सरकार
Daily Political Roundup: 13 दिसंबर को हुई संसद में घुसपैठ मामले में राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर अब बीजेपी ने पलटवार किया है। इसके अलावा कर्नाटक की कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गई है।
देश में आज राजनीतिक क्या कुछ बड़ा घटनाक्रम रहा, पढ़िए 16 दिसंबर की बड़ी पॉलिटिकल खबरें।

राहुल का बयान और भाजपा का पलटवार
दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए संसद में सुरक्षा चूक की घटना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा क्यों हुआ? देश में मुख्य मुद्दा बेरोजगारी है। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के कारण देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और इसके पीछे (इस घटना का) कारण बेरोजगारी और महंगाई है।
वहीं राहुल के बयान के बाद भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं लेकिन कभी ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं की गई... राहुल गांधी, जो कांग्रेस पार्टी के हमेशा युवा रहने वाले अपरिपक्व नेता हैं, ये कहते हैं कि घटना हुई तो हुई लेकिन घटना का मुख्य कारण देश में बेरोजगारी और महंगाई है... राहुल गांधी आपको क्या हो गया है?... आप तीन चुनाव क्या हारे, आप ऐसी घटना पर इस प्रकार के तर्क और कुतर्क देने लगे जिसका सिर्फ एक ही मकसद था... संसद को किस तरह से आतंकित किया जाए..."
काग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा
हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा ने कहा, "जब चुनाव आते थे तो वे(कांग्रेस) कहते थे कि सड़क बन जाएगी, ये देखो चूना लगाया है। जब चुनाव हो जाते थे तो बरसात आती थी, चूना हट जाता था और आपको चूना लग जाता था। हिमाचल में हर घर नल-हर घर जल लाने का काम अगर किसी ने किया है तो वे प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।"
कर्नाटक में महिला से साथ हैवानियत
कर्नाटक के बेलगावी जिले में हुई घटना पर पीड़ित परिवार से मिलने पर भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा, "जिसने यह अपराध किया है उसकी पृष्ठभूमि कांग्रेस पार्टी से है। वह यहां के मंत्रियों से भी जुड़ा हुआ है। इससे साफ है कि पुलिस की कार्रवाई में समय क्यों लगा। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा यहां प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने के बाद उन्होंने FIR में धाराएं बदल दीं। यहां पर दहशत का माहौल है।''
बेलगावी घटना पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की लापरवाही और लापरवाह रवैये के कारण ऐसा हुआ है। NHRC ने पहले ही रिपोर्ट मांगी है। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
ममता सरकार पर बरसे सुवेंदु
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में लिखा है, 'जनता के लिए, जनता के द्वारा, जनता का' लेकिन वे (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) ये काम नहीं करतीं, ममता बनर्जी 'पार्टी के लिए, पार्टी द्वारा, पार्टी का' सिस्टम चलाती हैं। ये हमारे काम में रुकावट डालने का काम करते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संघीय संरचना पर चलते हैं, इसलिए जब-जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली जाकर समय(PM से मिलमे का समय) मांगती हैं उन्हें तुरंत समय दिया जाता है। पहले भी 3-4 बार समय दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications