हरभजन सिंह ने कहा- राजनीति में शामिल होने की सोच भी नहीं रहा, अफवाह न फैलाएं
कहा जा रहा था कि क्रिकेटर हरभजन सिंह कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के संपर्क में हैं। वह पार्टी ज्वाइन करने को लेकर लगातार बातचीत कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इनकार किया है।
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया है। कहा जा रहा था कि वह कांग्रेस में शामिल होकर जालंधर सीट से चुनावी मैदान पर भी उतर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि हरभजन सिंह कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के संपर्क में हैं। वह पार्टी ज्वाइन करने को लेकर लगातार बातचीत कर रहे हैं। हालांकि हरभजन ने गुरुवार दोपहर इस बारे में ट्वीट करके सफाई दी। उन्होंने लिखा, 'मेरा फिलहाल राजनीति में जाने का कोई प्लान नहीं है। किसी तरह की अफवाह न फैलाइए।'
क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा तेज है।
राजनीतिक पंडितों का मानना है कि सिद्धू को कांग्रेस अमृतसर (ईस्ट) सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। यहां से अभी उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू विधायक हैं।
कुछ ही दिनों पहले कांग्रेस में शामिल होने वाली नवजोत कौर सिद्धू ने संकेत दिए हैं कि वह आने वाले चुनाव में नहीं उतरेंगी। वहीं कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, अगर सिद्धू दंपति में से किसी एक को ही टिकट दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications