T20 World Cup: पीएम मोदी से मिलेगी विश्व विजेता टीम! जानिए कब होगी स्वदेश वापसी?

Indian Cricket Team Meet PM Modi: भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से टी20 विश्व कप जीतने से पूरा देश खुश है। 17 साल बाद के लंबे इंतजार के बाद भारत ने विश्व कप जीता है। दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर भारत दूसरी बार टी20 विश्व चैंपियन बना।

ऐसे में भारतीय टीम की जीत से गदगद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कप्तान रोहित शर्मा, सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ से फोन पर बात की और टीम को अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीतने के लिए बधाई दी।

Modi Team india

इस बीच अब खबर आ रही है कि वेस्टइंडीज से लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी से भारतीय टीम मुलाकात कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वरिष्ठ अधिकारी इस मुलाकात की योजना बनाएंगे, जिसमें ज्यादातर खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है।

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया बारबाडोस से सीधा दिल्ली आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार शाम तक भारतीय टीम की स्वदेश वापसी संभव है। ऐसे में दिल्ली में भारतीय टीम पीएम मोदी से मुलाकात करेगी।

हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच टी20 मैचों के कारण संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे उस मीटिंग में मौजूद नहीं रहेंगे। वहीं इससे पहले एक्स पर अपने कई पोस्ट में पीएम मोदी ने भारतीय टीम की सराहना की और रोहित, विराट और हेड कोच द्रविड़ के लिए खास संदेश साझा किया।

रोहित के लिए पीएम मोदी का मैसेज

प्रधानमंत्री ने लिखा रोहित शर्मा की फोटो के साथ लिथा कि "आप उत्कृष्टता के प्रतीक हैं। आपकी आक्रामक मानसिकता, बल्लेबाजी और कप्तानी ने भारतीय टीम को एक नया आयाम दिया है। आपका टी20 करियर हमेशा याद रखा जाएगा। आज सुबह आपसे बात करके खुशी हुई।"

कोहली के लिए पीएम का संदेश

विराट कोहली के लिए पीएम मोदी ने लिखा-"आपसे बात करके खुशी हुई। फाइनल की पारी की तरह, आपने भारतीय बल्लेबाजी को शानदार तरीके से संभाला है। आप खेल के सभी रूपों में चमके हैं। टी20 क्रिकेट को आपकी कमी खलेगी, लेकिन मुझे विश्वास है कि आप नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करना जारी रखेंगे।"

राहुल द्रविड़ के लिए कही ये बात

प्रधानमंत्री मोदी ने कोच द्रविड़ के लिए एक खास संदेश दिया और उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान को विश्व कप ट्रॉफी के साथ देखना सुखद बताया। उन्होंने लिखा, "उनके अटूट समर्पण, रणनीतिक अंतर्दृष्टि और सही प्रतिभा को बढ़ावा देने ने टीम को बदल दिया है। भारत उनके योगदान और पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए उनका आभारी है। हमें उन्हें विश्व कप उठाते देखकर खुशी हुई। उन्हें बधाई देकर खुशी हुई।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+