भारतीय कोरोना वायरस वेरिएंट के सैंपल वैक्सीन टेस्ट के लिए भेजे जा रहे हैं ब्रिटेन
भारतीय कोरोना वायरस वेरिएंट के सैंपल वैक्सीन ट्रॉयल के लिए भेजे जा रहे हैं लंदन
नई दिल्ली 04 मई: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच दुनिया भर के देशों के लिए अब इंडियन कोविड-19 वेरिएंट चिंता का कारण बन गया है। अब यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) में भारतीय कोरोना वायरस वेरिएंट के सैंपल वैक्सीन टेस्ट के लिए भेजे जा रहे हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि भारतीय कोरोना वायरस वेरिएंट की वजह से ही देश में महामारी अपने पीक पर है। हैदराबाद स्थित सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के निदेशक के पद से तीन दिन पहले सेवानिवृत्त हुए राकेश मिश्रा ने कहा, ''भारत के वायरस के सैंपल वैक्सीन ट्रॉयल और जांच के लिए यूके लंदन भेजे जा रहे हैं। असल में भारतीय कोरोना वायरस वेरिएंट के सैंपलों को लंदन भेजा जा रहा है, पहली शिपमेंट अगले कुछ दिनों में होनी चाहिए।''

कोरोना के इस वेरिएंट का मेडिकल नाम B.1.617 है। इसका लक्षण पहली बार दिसंबर 2017 में महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में पाया गया था। अब इस वेरिएंट को लेकर दुनिया भर के देशों चिंतित हैं क्योंकि इसी वेरिएंट की वजह से भारत में कोरोना की दूसरी लहर को बेकाबू हुई है।
WHO ने कहा- इंडियन कोरोना वेरिएंट 17 देशों में पाया गया
हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि भारतीय कोरोना वायरस वेरिएंट अमेरिका, ब्रिटेन और सिंगापुर सहित कम से कम 17 देशों में पाया गया है। हालांकि वैज्ञानिकों ने अभी भी भारत के इस कोरोना के नए म्यूटेंट को वायरस के ट्रांसमिशन और बढ़ने के लिए जिम्मेदार नहीं मानते हैं। लेकिन उनका कहना है कि कम से कम कुछ क्षेत्रों में, जहां ये वेरिएंट पाया गया है, वहां इसी की वजह से पॉजिटिविटी रेट बढ़ी है।
डॉक्टर एंथोनी फाउची बोले- भारत नए कोरोना वेरिएंट को जांच के लिए अमेरिका भेजे
पिछले कुछ दिनों में अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों ने भारतीय यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, उन्हें चिंता है कि भारतीय कोरोना वायरस वेरिएंट उनके देश में ना फैल जाए।
इंडियन एक्स्प्रेस को दिए इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के मुख्य मेडिकल एडवाइजर और ग्लोबल डॉक्टर एंथोनी फाउची ने कहा है कि भारत को अपने यहां के कोरोना वायरस वेरिएंट के सैंपल को जांच के लिए अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य देशों को भेजना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications