गृह मंत्रालय का ऐलान, कल से मालदीव समेत इन पड़ोसी देशों में पहुंचेगी भारत में बनी वैक्सीन
नई दिल्ली। Indian corona vaccine supply in neighbour country भारत में कोरोना की दो वैक्सीन को मंजूरी 3 जनवरी को दी गई थी। मंजूरी मिलने के बाद हमारे यहां पर टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है और अब भारत अपने पड़ोसी देशों को भी वैक्सीन पहुंचाने के लिए तैयार है। गृह मंत्रालय की तरफ से ये जानकारी दी गई है कि भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशल्स को 20 जनवरी से वैक्सीन की सप्लाई की जाएगी।
Recommended Video

सबसे पहले मालदीव पहुंचेगी भारत की वैक्सीन!
भारतीय गृह मंत्रालय ने बताया है कि इन देशों से कोरोना वैक्सीन की सप्लाई के लिए काफी अनुरोध किया जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में निर्मित कोरोना वैक्सीन की सप्लाई सबसे पहले मालदीव में की जाएगी। इसी के साथ मालदीव में हमारा पहला पड़ोसी होगा, जिसे हमारी वैक्सीन मिलेगी। मालदीव समेत इन सभी देशों में भारत में बनी कोरोना वैक्सीन को नियामक मानदंडों पर खरा पाया है।
हेल्थ वर्कर्स को ही दी जाएगी पहले वैक्सीन
आपको बता दें कि भारत के इन पड़ोसी देशों में भी सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन का डोज दिया जाएगा। भारत में भी कोवैक्सीन और कोविशील्ड के टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को हो चुकी है। भारत में पहले चरण में हेल्थ वर्कर्स को ही टीका लगाया जा रहा है। पहले चरण में 2 करोड़ हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications