ICGS: पाकिस्तानी जहाज से भिड़ा भारतीय तटरक्षक बल, 2 घंटे तक पीछा, कैसे बचे मछुआरे?
भारतीय मछुआरों को पकड़ने आए एक पाकिस्तानियों की साजिश को तटरक्षक बल ने विफल कर दिया। सोमवार को करीब दो घंटे के मिशन के दौरान मछुआरों को बचाया जा सका। दरअसल, पाकिस्तान-भारत की समुद्री सीमा रेखा के पास सोमवार को भारतीय मछुआरों को पकड़ने के लिए पाकिस्तानी जहाज पहुंचा। यहां तैनात भारतीय तटरक्षक बल के जहाज ने त्वरित एक्शन लिया। रक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर जारी एक बयान के में कहा गया कि पाकिस्तानी जहाज के नापाक मंसूबे नाकाम हुए और भारतीय मछुआरों को बचा लिया गया।
भारतीय जल क्षेत्र में पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी का एक जहाज पीएमएस नुसरत देखा गया, जो मछली पकड़ने वाली नाव काल भैरव से मछुआरों को ले जाने आया था। यह घटना रविवार (17 नवंबर) है, जब भारतीय तटरक्षक बल की तत्परता के चलते त्वरिक कार्रवाई की गई। एक बयान में रक्षा अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी का जहाज पीएमएस नुसरत भारतीय जल क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली नाव काल भैरव से मछुआरों को ले जाने आया था।

कैसे बचे मछुआरे
भारतीय तटरक्षक बल की ओर से ऑपरेशन में रेस्क्यू किए गए सातों मछुआरें स्वस्थ पाए गए। ICG के अनुसार, मछुआरों की नाव 'काल भैरव' इस प्रक्रिया के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई और डूब गई। ICG के बयान में बताया गया कि मछुआरों की स्थिति स्थिर है और उन्हें कोई बड़ी शारीरिक चोट नहीं आई है। 18 नवंबर को, ICG का जहाज वापस ओखा बंदरगाह लौटा, जहां घटना के संदर्भ में एक संयुक्त जांच की गई. इस जांच में ICG, राज्य पुलिस, खुफिया एजेंसियां और मत्स्य विभाग शामिल हुए थे।
2 घंटे तक चला मिशन
रक्षा अधिकारी ने आगे बयान में कहा कि भारतीय तटरक्षक बल ने तत्काल तत्परता दिखाई और मछुआरों को बचाया। इस दौरान भारतीय तटरक्षक जहाज अग्रिम ने दो घंटे तक पाकिस्तानी जहाज का पीछा किया।












Click it and Unblock the Notifications