भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी युद्धपोत आलमगीर, कोस्ट गार्ड के डॉर्नियर विमान ने खदेड़ा
भारतीय तटरक्षक बल के डोर्नियर विमान ने पाकिस्तानी नौसेना के युद्धपोत को अपने जलक्षेत्र में लौटने पर मजबूर किया। Indian Coast Guard Dornier forced Pakistan Navy warship alamgir to return
पोरबंदर (गुजरात), 7 अगस्त : पाकिस्तान नौसेना का जहाज आलमगीर भारतीय सीमा की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन गुजरात की जलसीमा पर मौजूद भारतीय तटरक्षक डोर्नियर विमान ने आलमगीर को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। पाकिस्तानी नौसेना का युद्धपोत गुजरात के तट से समुद्री सीमा रेखा को पार कर भारतीय जल में प्रवेश कर गया था, लेकिन एक भारतीय तटरक्षक डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान मुस्तैद था और विमान ने आलमगीर को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने डॉर्नियर और आलमगीर के प्रकरण से जुड़े सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया, यह कार्रवाई जुलाई की पहली छमाही में मानसून के चरम पर होने के समय हुई। इस समय समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही थीं। इसी दौरान पाकिस्तान नौसेना का जहाज आलमगीर अपनी तरफ से दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा रेखा के पार भारतीय जल में चला गया था।
सूत्रों ने कहा कि भारतीय जल सीमा में प्रवेश करने के तुरंत बाद, इसका पता सबसे पहले एक भारतीय तटरक्षक डोर्नियर विमान ने लगाया। डॉर्नियर आसपास के एक हवाई अड्डे से समुद्री निगरानी के लिए रवाना हुआ था। बता दें कि गुजरात के पास समुद्री सीमा रेखा है। यहां भारतीय एजेंसियां अपने मछुआरों को अपनी तरफ से पांच समुद्री मील के भीतर किसी भी तरह की गतिविधियों की की अनुमति नहीं देती हैं।
पाकिस्तानी युद्धपोत का पता लगाने के बाद, डोर्नियर ने अपने कमांड सेंटर को भारतीय जलक्षेत्र में अपनी मौजूदगी के बारे में सूचित किया और उस पर नजर रखना जारी रखा। सूत्रों ने कहा कि डोर्नियर ने पाकिस्तानी युद्धपोत को उसके स्थान के बारे में चेतावनी जारी की और उसे अपने क्षेत्र में लौटने के लिए कहा, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने आगे कहा कि डोर्नियर पाक नौसेना के पोत आलमगीर के ऊपर मंडराता रहा। यहां तक कि उसकी मंशा जानने के लिए उसे अपने रेडियो संचार सेट पर कॉल करने की कोशिश भी की लेकिन पाकिस्तानी कप्तान ने पूरी तरह चुप्पी बनाए रखने का फैसला किया और कोई जवाब नहीं दिया।
सूत्रों ने कहा कि डोर्नियर ने पाकिस्तानी युद्धपोत के ठीक सामने दो या तीन बार उड़ान भरी। इसके कुछ समय बाद पाक नौसेना का पोत आलमगीर पीछे हट गया। उसे ये जानकारी अच्छी तरह से थी कि उसकी उपस्थिति भारतीय जल सीमा में होने का पता चल गया है।
सूत्रों ने कहा, पाक नौसेना के पोत पर मौजूद अधिकारियों ने यह भी महसूस किया होगा कि भारतीय पक्ष से निपटने के लिए रास्ते में और रुकावटें होंगी। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी युद्धपोत किस उद्देश्य से आया ? इस संबंध में एक संभावना हो सकती है कि वे जांच कर रहे होंगे कि वे बिना भारतीय जलसीमा में कितनी दूरी तक घुस सकते हैं। जानकारी जुटाई जा रही है, लेकिन इस मामले में स्पष्ट है कि आलमगीर जैसे ही भारतीय सीमा के अंदर आया। ICG की टीम ने तुरंत देखा और उनका सामना किया गया।
घटना के बारे में पूछे जाने पर भारतीय तटरक्षक के अधिकारियों ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बता दें कि भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय वायु सेना गुजरात तट पर सर क्रीक क्षेत्र से उच्च समुद्र तक किसी भी दुस्साहस को रोकने के लिए बहुत सक्रिय है। इस इलाके में हाल के दिनों में पाकिस्तानी गतिविधियां विशेष रूप से नार्को-आतंकवाद में बढ़ी हैं।
भारतीय तटरक्षक बल ने हाल ही में द्वारका के पास निर्जन द्वीपों और किसी भी संभावित राष्ट्र-विरोधी तत्वों के अन्य तटीय स्थानों को साफ करने के लिए ऑपरेशन आइलैंड वॉच भी चलाया था। भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक वी.एस. पठानिया ने भी हाल ही में पोरबंदर क्षेत्र का दौरा किया था। उन्होंने वहां अपनी संरचनाओं की तैयारियों की समीक्षा की थी। एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में तटीय निगरानी के लिए नए एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों को ICG में शामिल किया गया है। तटरक्षक बल के होवरक्राफ्ट भी क्षेत्र में तैनात हैं। जल सीमा में मुस्तैदी से निगरानी होती है।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications