अरब सागर में पकड़ी संदिग्ध पाकिस्तानी बोट, नशीले पदार्थ और कई सेटेलाइट फोन बरामद
नयी दिल्ली। भारतीय नौसेना और तट रक्षक की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नौसेना और कोस्ट गार्ड ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए संदिग्ध पाकिस्तानी बोट पकड़ी है।

दोनों ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया और अरब सागर से इस संदिग्ध बोट को पकड़ा। इस बोट ने भारी मात्रा में नशीले पर्दाथ और कई सेटेलाइट फोन जब्त किए गए। बोट पर चार से पांच संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए सवार बताए जा रहे हैं।
आगे की जांच के लिए कोस्ट गार्ड इस बोट को पोरबंदर लेकर आ गई है। गौरतलब है कि 2 दिनों पहले खूफिया एजेंसियों ने सूचना दी थी कि समुंद्र के रास्ते पाकिस्तानी घुसपैठ कर सकते हैं। इस अलर्ट के बाद नौसेना और तट रक्षक की टीम ने एक अभियान चलाया।
गौरतलब है कि 31 दिसंबर को अरब सागर में भारत-पाक समुद्री सीमा के पास विस्फोटकों से भरी एक संदिग्ध बोट में धमाका हुआ था। माना जा रहा था कि घुसपैठिए बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे।












Click it and Unblock the Notifications