बाप रे...1649 करोड़ का घर! कौन हैं पंकज और राधिका, जिन्होंने खरीदा इतना कीमती बंगला, क्या है इसमें खास
Indian Billionaire Pankaj Oswal: इन दिनों भारतीय मूल के अरबपति बिजनेसमैन पंकज ओसवाल और उनकी पत्नी राधिका ओसवाल जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में कपल ने एक शानदार और बड़ा बंगला खरीदा है। वो भी भारत में नहीं बल्कि स्विटजरलैंड में।
पंकज ओसवाल के इस बंगले की कीमत 200 मिलियन डॉलर यानी कि 1649 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने ये आलीशान बंगला अपनी दो बेटियों के लिए खरीदा है।

बिजनेसमैन का खूबसूरत विला
बताते चलें कि पंकज ओसवाल की ये प्रॉपर्टी स्विटजरलैंड के स्विस विलेज ऑफ गिंगनिस में 4.3 लाख वर्गफुट में फैली हुई है। इसका नाम विला वारी है, जो बेहद ही खूबसूरत और शानदार जगह पर बनी हुई है। घर के अंदर से ही बर्फ की खूबसूरत चोटियां नजर आती हैं।
कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस घर की औसत कीमत 1649 करोड़ रुपये है। साथ ही इस घर को दुनिया की सबसे महंगी प्रॉपर्टी में भी गिना जाता है। इससे पहले ये प्रॉपर्टी ग्रीक शिपिंग कारोबारी ओनासिस की बेटी क्रिस्टिना ओनासिस की थी। इसके बाद कारोबारी पंकज ओसवाल ने इसे फिर से डिजाइन किया।
कौन हैं पंकज ओसवाल?
पंकज ओसवाल की बात करें तो वे एक जाने-माने कारोबारी हैं। उनकी पत्नी राधिका ओसवाल भी कारोबारी घराने से ताल्लुक रखती हैं। पंकज ओसवाल का जन्म लुधियाना में हुआ था। उनके दादा लाला विद्यासागर ओसवाल ने ही ओसवाल ग्रुप की स्थापना की थी। साल 2016 में पंकज ओसवाल के पिता का निधन हो गया था। पिता के जाने के बाद ही उन्होंने ओसवाल ग्रुप ग्लोबल की कमान अपने हाथ में ली।
पंकज ओसवाल की नेट वर्थ 3 अरब डॉलर के करीब है। उन्हें अपने लग्जरी शौक के लिए भी जाना जाता है। एक रिपोर्ट की मानें, तो पंकज ओसवाल के पास अपनी संपत्ति के अलावा एक प्राइवेट जेट, एक बोट, बेंटले और लेम्बोर्गिनी जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं। इसके अलावा दुनियाभर की अलग-अलग जगहों में उनके पास कई आलीशान संपत्ति भी है।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications