इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देकर कहा- LoC पर मरे 2 घुसपैठियों को ले जाओ

नई दिल्ली। पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर एक दिन पहले घुसपैठ की कोशिश हुई थी, जिसके बाद सोमवार को भारत ने कड़ी चेतावनी जारी की है। भारत ने चेतावनी जारी करते हुए पाकिस्तान को उनकी धरती पर आतंकवादी गतिविधियों को बंद करने के लिए कहा है। जम्मू कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर पेट्रोलिंग कर रही इंडियन आर्मी पर पाकिस्तानी घुसपैठियों ने अटैक कर दिया था, जिसमें तीन जवान शहीद हुए थे।

 सेना ने पाक को कहा- LoC पर मरे 2 घुसपैठियों को ले जाओ

सीमा के उस पार से एलओसी को पार कर का दुस्साहस कर रहे आतंकियों का जिक्र करते हुए इंडियन आर्मी ने कहा कि पाकिस्तान की आर्मी को अपनी धरती पर आतंकी गतिविधियों को नियंत्रित करने की चेतावनी दी है। इंडियन आर्मी ने कम्युनिकेशन चैनल द्वारा बात कर पाकिस्तानी आर्मी को मुठभेड़ में मारे गए घुसपैठियों के शवों को ले जाने के लिए कहा है।

पाकिस्तान की तरफ से रविवार की घुसपैठियों ने भारत की सीमा में करीब 50 मीटर तक घुसपैठ कर दी थी, जिसके बाद एलओसी पर गश्त कर रहे सेना के जवानो पर अटैक कर दिया। इस हमले में सेना के तीन जवान शहीद हुए और एक घायल हुआ है। वहीं, मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी घुसपैठियों की भी मार गिराया गया, जिसके बाद उनसे रायफल और युद्ध सामग्री बरामद कर ली गई।

इंडियन आर्मी के अनुसार, रविवार दोपहर को करीब पांच से छह घुसपैठियों ने हथियारों के साथ भारतीय सीमा में एंट्री की और जम्मू के सुंदरबनी सेक्टर में एलओसी पर पेट्रोल कर रहे जवानों पर अटैक कर दिया था। इस अटैक में तीन जवानों शहीद हुए हैं और एक घायल है। सेना ने कहा कि हमारी तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया गया, जिसमें 2 घुसपैठियों को मार गिराया गया।

ये भी पढ़ें: इमरान ने लगाया भारत पर कश्मीर में अत्याचार का आरोप, BJP ने कहा- आतंकी देश का PM हमें नसीहत न दें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+