पंजाब: सेना का टू सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
नई दिल्ली। पंजाब के पटियाला में भारतीय सेना का एक टू सीटर ट्रेनिंग विमान सोमवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट थर्ड एयर स्क्वाड्रन के विंग कमांडर गुरप्रीत सिंह चीमा की मौत हो गई। उनके साथ प्लेन में रहे को-पायलट घायल हो गए हैं, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।। सिविल एविएशन क्लब में विमान उड़ाने के प्रशिक्षण के दौरान ये हादसा हुआ।

पटियाला के एविएशन क्लब में विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। सोमवार को भी प्रशिक्षण चल रहा था। विंग कमांडर चीमा और एक अन्य क्रू मेंबर सिंगल इंजन वाले इस दो सीटर विमान को उड़ा रहे थे। विमान दुर्घटना का शिकार होकर विमान क्लब परिसर में ही गिर गया। पायलट और को-पायलट को घायल अवस्था में स्टाफ ने आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां विंग कमांडर चीमा ने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि विमान के एविएशन क्लब की तारों में उलझने के चलते हादसा हुआ। हादसे की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications