जम्‍मू कश्‍मीर: अनंतनाग में सेना ने एनकाउंटर में मारे तीन आतंकी, ऑपरेशन जारी, श्रीनगर में स्‍कूल-कॉलेज बंद

इंडियन आर्मी ने सोमवार को एक ज्‍वॉइन्‍ट ऑपरेशन में अनंतनाग में तीन आतंकियों को मार गिराया है। नॉर्दन कमांड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन फिलहाल जारी है। सेना, जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से यह ज्‍वॉइन्‍ट ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है।

अनंतनाग। इंडियन आर्मी ने सोमवार को एक ज्‍वॉइन्‍ट ऑपरेशन में अनंतनाग में तीन आतंकियों को मार गिराया है। नॉर्दन कमांड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन फिलहाल जारी है। सेना, जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से यह ज्‍वॉइन्‍ट ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मारे गए दो आतंकियों की पहचान हो गई है तो तीसरे की पहचान होना अभी बाकी है।

anantnag-jammu-kashmir-indian-army

एक आतंकी श्रीनगर का रहने वाला
सेना ने अनंतनाग के हाकुरा में रविवार की रात को एक ज्‍वॉइन्‍ट ऑपरेशन लॉन्‍च किया था। सेना को इस इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। सेना के अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई है कि सुरक्षाबलों ने तड़के तीनों आतंकियों को मार गिराया है। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जो तीन आतंकी मारे गए हैं उनमें से एक श्रीनगर का इसा फाजिल और एक कोकेरनाग का रहने वाला सैय्यद ओवैस था। जबकि तीसरे आतंकी की पहचान होनी अभी बाकी है। पुलिस को आतंकियों के पास से एके-47 राइफल्‍स, पिस्‍टल और हैंड ग्रेनेड जैसे हथियार मिले हैं। जो एक आतंकी मारा गया है उसमें से एक आतंकी शूरा में स्थित पुलिस गार्ड पोस्‍ट पर हुए आतंकी हमले में शामिल था।

श्रीनगर में स्‍कूल-कॉलेज बंद
इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था। रविवार शाम को दक्षिण कश्‍मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ की पोस्‍ट पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था लेकिन कोई नुकसान नहीं हो पाया था। कश्‍मीर जोन पुलिस ने अपने ट्विटर पर हमले की जानकारी दी और बताया कि सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन जो कि कुलगाम के दमहाल हांजीपोर में है उस पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले में किसी भी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं एनकाउंटर के बाद राजधानी श्रीनगर में सभी स्‍कूल-कॉलेजों को बंद करने का आदेश दे दिया गया है। मारा गया एक आतंकी श्रीनगर से था और माना जा रहा है कि उसकी मौत के बाद यहां पर विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं। पुराने श्रीनगर में कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं और इंटरनेट की स्‍पीड भी कम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+