उरी में जवानों का सिर कलम करने आए BAT आतंकियों को सेना ने मार गिराया
फिर से भारतीय सैनिकों के सिर कलम करने की फिराक में थी पाकिस्तान सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट)। सेना ने उरी में दो हमलावरों को मार गिराया।
उरी। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में एक बार फिर से पाकिस्तान सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) ने भारतीय सैनिकों का सिर कलम करने की साजिश की थी। लेकिन सेना ने इस साजिश को नाकाम कर दिया और दो आतंकियों को मार गिराया है। एक मई को जम्मू कश्मीर के पुंछ में बैट ने ही दो भारतीय जवानों के सिर कलम कर दिए थे।

एक मई को पुंछ में हुए थे जवानों के सिर कलम
एक मई को भारतीय सेना की पेट्रोल टीम उस समय हैरान रह गई जब पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) भारतीय सीमा के 250 मीटर अंदर तक दाखिल हुई और दो भारतीय जवानों के शव के साथ बर्बरता की।
बैट भारतीय सीमा के 250 मीटर अंदर तक दाखिल हो गई थी। बैट ने पहले से ही हमले की योजना तैयार रखी थी और इसने काफी देर तक पेट्रोलिंग टीम का इंतजार किया। जबकि दूसरी ओर एलओसी पर पाकिस्तान की सेना की ओर से रॉकेट्स और मोर्टार के जरिए फारॅवर्ड पोस्ट्स पर फायरिंग हो रही थी। एक सीनियर ऑफिसर के मुताबिक पाकिस्तान आर्मी ने पहले से ही इसकी योजना तैयार कर रखी थी। पाक सेना ने बैट को भारतीय सीमा के अंदर दाखिल कराया और फिर घात लगाकर हमला किया गया। इस सीनियर ऑफिसर के मुताबिक बैट का टारगेट पेट्रोलिंग टीम के सात-आठ सदस्य थे जो कि पोस्ट पर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications