LOC में घुसपैठ कर रहे आतंकी को सेना ने किया ढेर, एक घायल आतंकी भागने में हुआ कामयाब

एलओसी में घुसपैठ कर रहे दो आतंकी में से सेना ने एक को ढेर कर दिया, वहीं, एक घायल आतंकी भागने में कामयाब रहा।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान के दो आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसका एक वीडियो सेना ने जारी किया है। सेना ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकी मेंसे एक को ढेर कर दिया, जबकि एक घायल आतंकी भागने में कामयाब रहा।

अत्यधिक संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर गश्त के लिए लगाए गए थर्मल कैमरों में कैप्चर किए गए फुटेज में दो लोगों को एलओसी में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है। सेना ने एक्शन लेते हुए दो में से एक आतंकी को ढेर कर दिया वहीं, दूसरे आतंकी की कोई खबर नहीं है।

indian Army

सेना ने हिज्बुल मुजाहिदीन के माने जाने वाले दो आतंकवादियों पर गोलीबारी की और उनमें से एक को मार गिराया। उसकी पहचान पुंछ के बाग्यलादरा निवासी मुनीर हुसैन के रूप में हुई है। गोली लगने वाले दूसरे घुसपैठिए का क्या हुआ, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

सेना ने कहा कि हिज्बुल मुजाहिदीन का डिवीजन कमांडर हुसैन 1993 में हथियारों के प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में चला गया और 1996 में वापस लौट आया। सेना ने कहा कि वो 1998 में फिर से पीओके में वापस चला गया।

वो सुरक्षा बलों पर कई हमलों के पीछे का मास्टरमाइंड था और मौलाना दाऊद कश्मीर के एक सहयोगी का करीबी था, जो बदले में हिजबुल मुजाहिदीन के संस्थापक सैयद सलाउद्दीन का करीबी सहयोगी है।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने कहा कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के अनुसार, इस्लामाबाद में हिजबुल मुजाहिदीन समूह की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें उन्होंने भाग लिया। बैठक का एजेंडा राजौरी और पुंछ क्षेत्रों में आतंकवाद को पुनर्जीवित करना था।

उन्होंने कहा कि ये स्पष्ट है कि पाकिस्तान युवाओं को प्रेरित करने और भर्ती करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पुराने आतंकी दिग्गजों को भेजने की कोशिश कर रहा है और इस तरह आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए बेताब प्रयास कर रहा है।

इस मामले में पुंछ के सीओ अविजीत सिंह और एसएसपी विनय कुमार ने बताया कि 6 और 7 अगस्त की रात के दौरान पुंछ सेक्टर में एलओसी पर तैनात सतर्क सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे दो व्यक्तियों के एक समूह की संदिग्ध गतिविधि देखी। जैसे ही दोनों घुसपैठिए अपनी तरफ बढ़े एलओसी पर घात लगाकर बैठे सैनिकों ने घुसपैठियों को चुनौती दी। चुनौती दिए जाने पर घुसपैठियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद हुई गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया और दूसरा घायल हो गया। घायल आतंकवादी फायदा उठाकर एलओसी के करीब जंगल में घुसने में कामयाब रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+