Bagu Khan: मारा गया आतंकी समंदर चाचा उर्फ ह्यूमन GPS, एक चूक और सेना ने किया ढेर

Bagu Khan: सुरक्षाबलों ने शनिवार को गुरेज में आतंकी संगठन के सरगना 'ह्यूमन जीपीएस' के नाम से मशहूर बागू खान को मार गिराया। बागू खान, जिसे समंदर चाचा के नाम से भी जाना जाता था, 1995 से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में सक्रिय था।

घुसपैठ के दौरान हुई चूक

नौशेरा नार क्षेत्र से घुसपैठ के एक प्रयास के दौरान बागू खान और एक अन्य आतंकवादी को ढेर कर दिया गया। वह सबसे पुराने और सबसे सक्रिय घुसपैठ कराने वालों में से एक था। सुरक्षा ग्रिड के सूत्रों के अनुसार, उसने गुरेज सेक्टर के विभिन्न क्षेत्रों से 100 से अधिक घुसपैठ के प्रयासों को अंजाम देने में मदद की थी।

Bagu Khan

ह्यूमन GPS था समंदर चाचा

बागू खान को इलाके के ऊबड़-खाबड़ रास्तों और गुप्त जगहों की अच्छी खासी जानकारी थी, जिसके कारण उसके अधिकांश घुसपैठ के प्रयास सफल रहे। यही वजह थी कि वह सभी आतंकी समूहों के लिए खास था। वह हिजबुल कमांडर होने के बावजूद, नियंत्रण रेखा से सटे गुरेज और पड़ोसी सेक्टरों से घुसपैठ की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में हर आतंकी संगठन की मदद करता था।

एक चूक और कहानी खत्म

सालों तक सुरक्षाबलों से बचते रहने के बाद, ताजा घुसपैठ के प्रयास में उसकी किस्मत ने उसका साथ छोड़ दिया। वह जब घुसपैठ की कोशिश कर रहा था तो एक चूक के उसकी जानकारी मिली। जिसके बाद सेना ने ऑपरेशन चलाया और उसे ढेर कर दिया। बागू खान का मारा जाना क्षेत्र में आतंकी संगठनों के लॉजिस्टिक नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

'ऑपरेशन नौशेरा नार IV'

यह मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को भारतीय सेना द्वारा गुरुवार को मार गिराए जाने के दो दिन बाद हुई। 'ऑपरेशन नौशेरा नार IV' के तहत नौशेरा नार के पास यह मुठभेड़ हुई।

कैसे दिया अंजाम?

इसमें अलर्ट सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे भारी हथियारों से लैस घुसपैठियों के एक समूह को घेर लिया। दोनों ओर से संक्षिप्त गोलीबारी हुई, जिसके परिणामस्वरूप दो आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी अक्षय त्रिवेदी ने 30 अगस्त, 2025 को प्रकाशित की।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+