Coronavirus: भारतीय सेना ने COVID19 के मद्देनजर जारी किए नए निर्देश

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के लड़ाई में केंद्र सरकार को भारतीय सेना का भी पूरा साथ मिल रहा है। कोरोना वायरस से बचाव के चलते लॉकडाउन के बीच भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ये नंबर अलग-अलग इलाकों के लिए जारी किए गए हैं। इसके साथ ही सेना ने हाल फिलहाल में होने वाली भर्ती प्रकिया पर भी रोक लगा दी है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सेना भी विदेशों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है, इसके अलावा उनके देखभाल की जिम्मेदारी भी सेना पर ही है। इसी क्रम में गुरुवार को भारतीय सेना ने कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए नया निर्देश जारी किया है।

Indian Army issues fresh instructions reiterating enhanced measures to fight COVID19

भारतीय सेना की निर्देशों के मुताबिक क्वारंटाइन और आइसोलेशन के निर्माण के लिए नए स्थान का पहचान किया जाएगा। साथ ही भारतीय सेना अपने अस्पताल और लेबोरिटी की सुविधा को स्थानीय लोगों की मदद से और बढ़ाने की तैयारी करेगी। निर्देश में सेना की तरफ से कहा गया है कि वह गंभीर रूप से कोरोना वायरस से प्रभावित इलाकों में मेडिकल स्टाफ को और अधिक ट्रेनिंग के साथ भेजा जाएगा। इसके अलावा कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए उन कर्मचारियों को और बेहतर ट्रेनिंग दी जाएगी जो पहले से ही स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे हैं।

बता दें कि दुनियाभर में वायरस के कारण 16,000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख के आंकड़ा को पार कर चुकी है। भारत में संक्रमित मामलों की संख्या 649 हो गई है, जबकि इस महामारी से 13 लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना वायरस को देखते हुए आज से देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन है। इस दौरान जरूरत की चीजें मिलती रहेंगी, जिसके लिए तमाम राज्य सरकारें सारे इंतजाम करने में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए महिलाओं ने उठाया बीड़ा, घर पर मास्क बनाकर मुफ्त में बांटे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+