तीन आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना ने शुुरु किया अब तक का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकियों की खोज के लिए सेना ने बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है। पिछले 25 दिनो से चल रहे ऑपरेशन में सेना ने पूरे जोर-शोर से आतंकियों को ढूंढ़ने में लगी है।

सूत्रों के अनुसार तीनों आतंकी उत्तरी कश्मीर के हैहामा में छिपे हुए हैं और यहां के जंगल में ही तीनों आतंकियों के छिपे होने की संभावना है। खुफिया विभाग के अनुसार आतंकी नवंबर माह कमांडिंग ऑफिसर की हत्या में शामिल है।
41वीं राष्ट्रीय रायफल के संतोष महादिक की 17 नवंबर को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गये थे। माना जा रहा है कि अभी तक का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन सेना आतंकियों की धरपकड़ के लिए चला रही है।
सर्च ऑपरेशन में सेना ने में पांच में एक आतंकी को मौत के घाट उतार दिया है जबकि एक आतंकी पहाड़ी से नीचे गिर गया जिसके चलते उसकी मौत हो गयी।
खुफिया विभाग के अनुसार सभी आतंकी कश्मीर में ही छिपे हैं और सभी आतंकियों ने अभी तक भागने की कोशिश नहीं की है। यही नहीं तीनों आतंकियों का भारत से कोई संबंध नहीं है। जानकारी के अनुसार सभी आतंकी पाकिस्तान के हैं और घुसपैठ के जरिए भारतीय खेमें घुसने में सफल हुए है।












Click it and Unblock the Notifications