इन 11 बैंकों में खुलेंगे अग्निवीरों के सैलरी अकाउंट, ये रही पूरी लिस्ट, सेवा बाद मिलेगी सॉफ्ट लोन की सुविधा

अग्निपथ योजना के तहत नामांकन पर अग्निवीरों को बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए इंडियन आर्मी ने 11 भारतीय बैंकों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।

अग्निपथ योजना के तहत नामांकन पर अग्निवीरों को बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए इंडियन आर्मी ने 11 भारतीय बैंकों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय सेना के एडजुटेंट जनरल लेफ्टिनेंट जनरल सी बंसी पोनप्पा की अध्यक्षता में लेफ्टिनेंट जनरल वी श्रीहारी, महानिदेशक (जनशक्ति योजना और कार्मिक सेवा) और बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों ने समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

भारतीय सेना, फाइल फोटो

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अग्निवीर सैलरी पैकेज भी डिफेंस सैलरी पैकेज के समान है। वहीं बैंकों ने अग्निवीरों को सेवा समाप्त होने के बाद सॉफ्ट लोन देने की पेशकश की है। जब अग्निवीरों को सेवा दिए हुए चार साल पूरे हो जाएंगे, तो उन्हें रिटायर कर दीजिएगा। इसके बाद बैंक ने इंटरप्रेयनॉरशिफ स्किल को बढ़ावा देने के लिए बैंक ने सॉफ्ट लोन की पेशकश की है।

इन बैंकों में 'अग्निवर' को मिलेंगे बैंकिंग सुविधाएं

1. भारतीय स्टेट बैंक

2. पंजाब नेशनल बैंक

3. बैंक ऑफ बड़ौदा

4. आईडीबीआई बैंक

5. आईसीआईसीआई बैंक

6. एचडीएफसी बैंक

7. एक्सिस बैंक

8. येस बैंक

9. कोटक महिंद्रा बैंक

10. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

11. बंधन बैंक

नरेंद्र मोदी सरकार ने 14 जून को सेना, नौसेना और वायु सेना में भर्ती के लिए नई अग्निपथ योजना की घोषणा की थी। सशस्त्र बलों ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य बलों की उम्र कम करना और भविष्य की चुनौतियों से लड़ने के लिए एक बेहतर सैन्य ताकत सुनिश्चित करना है। "अग्निपथ योजना" के तहत अग्निपथ का पहला बैच जनवरी 2023 तक प्रशिक्षण केंद्रों में शामिल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Women Agniveers:एयरफोर्स में भी शामिल की जाएंगी महिला अग्निवीर, वायुसेना प्रमुख ने दिया बड़ा अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+