जम्मू कश्मीर: नॉर्दन आर्मी कमांडर को लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर की पुंछ में इमरजेंसी लैंडिंग
पुंछ। गुरुवार को सेना के एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में इमरजेंसी लैंडिंग की है। इस हेलीकॉप्टर नॉर्दन आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह सवार थे। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर ने दोपहर में उड़ान भरी थी और इसमें कुछ तकनीकी खामी की वजह से लैंड कराना पड़ा गया। हेलीकॉप्टर पर लेफि्टनेंट जनरल रणबीर के अलावा सात लोग सवार थे जिसमें दो हेलीकॉप्टर के पायलट हैं। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications