घाटी में सेना का बड़ा ऑपरेशन, लश्कर के 3 आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर में सेना ने बड़े ऑपरेशन में तीन लश्कर के आतंकियों को किया ढेर, बारामूला में इंटरनेट सेवाओं को किया गया ठप्प

श्रीनगर। घाटी में भारतीय सेना का आतंकियों को मिटाने का मिशन लगातार जारी है, शुक्रवार को सेना ने एक बड़े ऑपरेशन में तीन लश्कर के आतंकियों को मार गिराया है। जम्मू कश्मीर के सोपोर के अनंतनाग में सेना ने इन तीनों आतंकियों को ढेर किया, इन आतंकियों के पास 3 एके 47 राइफल्स भी बरामद की गई है।

army

एक जवान घायल

वहीं सेना के इस बड़े ऑपरेशन के बाद बारामूला में इंटरनेट सेवाओं को ठप्प कर दिया गया है। सेना की इस बड़ी कार्रवाई में एक जवान घायल भी हो गया है। शुक्रवार को सेना के इस ऑपरेशन के बाद सेना ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आज सुबह ही सेना की 179 रिजर्व सेंट्रल पुलिस फोर्स, 52 राष्ट्रीय राइफल्स, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन किया।

अबू दुजाना के एनकाउंटर के बाद सेना का बड़ा अभियान

सेना ने यह बड़ा एनकाउंटर ऐसे समय में किया है जब लश्कर के तैयबा के चीफ कमांडर अबू दुजाना को सेना ने ही कुछ ही दिनों पहले मार गिराया था। अबू दुजाना के साथ सेना ने एक और आतंकी को ढेर किया था। अबू दोजाना की मौत को सेना की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा था, दुजाना घाटी में लश्कर का बड़ा आतंकी था और वह यहां काफी लोकप्रिय था। दुजाना मुख्य रूप से दक्षिण कश्मीर में युवाओं को अपने साथ जोड़ने का काम करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+