भारतीय सेना में शामिल होगी ये मिसाइल, हवा में ही उड़ा देगी दुश्मनों को
नई दिल्ली। भारतीय सेना को 2020 के अंत तक जमीन से हवा में मार करने वाली आधुनिक तकनीक वाली मीडियम रेंज मिसाइल मिल जाएगा। इस मिसाइल की मदद से भारतीय सेना 70 किलोमीटर दूर तक की बैलेस्टिक मिसाइल, लड़ाकू जहाज और हेलिकॉप्टर को मार गिराने में सक्षम हो जाएगी। इस मिसाइल को इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर डीआरडीओ विकसित करेगा।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मिसाइल सेना को आधुनिक बनाने में महती भूमिका निभाएंगी। अधिकारी ने बताया कि इस मिसाइल में एमआरएसएएम (MRSAM) सिस्टम लगा होगा। इस सिस्टम की सहायता से यह मिसाइल दुश्मन की मिसाइल, ड्रोन, लड़ाकू जहाज आदि को हवा में ही मार गिराएगी। यह सिस्ट पहले से ही भारतीय वायु सेना और नौ सेना के पास है। और 2020 तक यह मिसाइल बन जाने के बाद भारतीय थल सेना भी इस सिस्टम से युक्त हो जाएगी जिससे सेना का मनोबल बढ़ेगा।
इस बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज और डीआरडीओ के बीच 17 हजार करोड़ की डील साइन हुई है। अधिकारी ने बताया कि 2020 तक इस मिसाइल का पहला सेट बनकर सेना के हाथों में आ जाएगा। साथ ही सरकार ऐसे कुछ और सिस्टम विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है जिससे देश को और सुरक्षित बनाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications