Punjab: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, SSP बोले- ये आतंकी घटना नहीं
बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में बुधवार को फायरिंग हुई, जिसमें 4 लोगों की जान गई है। पंजाब पुलिस ने साफ किया कि ये आतंकी घटना नहीं है।

भारतीय सेना के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार सुबह फायरिंग हुई, जिसमें चार लोगों की मौत की खबर है। खुद भारतीय सेना ने इसकी पुष्टि की। शुरू में इसे आतंकी हमला माना जा रहा था, लेकिन बठिंडा एसएसपी ने इससे इनकार किया है।
सूत्रों के मुताबिक ये घटना सुबह 4.35 बजे ऑफिसर्स मेस के अंदर हुई। ऐसे में आशंका जताई जा रही कि अधिकारियों या जवानों के बीच झड़प हुई होगी। घटना के तुरंत बाद स्टेशन पर तैनात क्विक रिस्पांस टीम (QRT) एक्टिव हो गई। साथ ही पूरे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन जारी है।
वहीं दूसरी ओर खबर ये भी आ रही पंजाब पुलिस को अंदर नहीं जाने दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने सैन्य अधिकारियों से संपर्क किया और जानकारी मांगी है। स्टेशन के आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सादे कपड़ों में था हमलावर
सूत्रों के मुताबिक हमलावर सादे कपड़ों में था। उसको QRT ने घेर लिया है। एक खबर ये भी आ रही कि हाल ही में वहां पर गार्ड रूम से एक राइफल गायब हुई थी। उसको भी इस घटना से जोड़कर देख जा रहा।
एडीजी ने क्या कहा?
एक न्यूज चैनल से बातचीत में पंजाब के एडीजी ने भी साफ किया कि ये आतंकी हमला नहीं है। सुबह 4.35 के आसपास घटना घटी। घटना के बाद से हमलावर की तलाश की जा रही। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
Recommended Video

हमलावर अभी भी फरार
सूत्रों के मुताबिक हमलावर अभी भी गिरफ्त में नहीं आया है। QRT की टीम पूरे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रही। इस घटना को गार्ड रूम की राइफल चोरी से जोड़कर देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications