भारतीय सेना का नया प्लान, 2000 सैन्य छावनियां बनेंगी 'स्मार्ट सिटी'
नई दिल्ली। भारतीय सेना इन दिनों एक नए प्लान में जुटी है। सैन्य अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक सेना, देश में 2000 सैन्य छावनियों को स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारियों में जुट गई है। इसकी योजना की शुरूआत सबसे पहले 58 सैन्य छावनियों से होगी। धीरे-धीरे इसमें देश की सभी छावनियों को शामिल कर लिया जाएगा। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि शुरूआती 58 सैन्य छावनियों की पहचान कर ली गई है।

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सैन्य छावनियों को स्मार्ट बनाने के पीछे सेना को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इस स्मार्ट सिटी में आईटी नेटवर्क की नवीनतम तकनीक से युक्त होगी। वरिष्ठ सैन्य आधिकारियों के बीच हाल ही में हुए कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में इस योजना पर काफी विचार-विमर्श हुआ था।
देशभर में मौजूद सभी सैन्य प्रतिष्ठानों में आधारभूत सुविधाओं को बेहत करने की हाल ही में परिकल्पना की गई थी। स्मार्ट सिटी का यह पहल इसी आधुनिकीकरण अभियान का हिस्सा है। भारतीय सेना इसके साथ ही सेना की क्षमता बढ़ाने और रक्षा खर्चों को नए सिरे से नियंत्रित करने की नीति डीबी शेकतकर की सिफारिशों पर भी आगे बढ़ रही है। इन सिफारिशों के हिसाब से ही सरकार ने पहले देशभर में चल रहे 39 सैन्य फार्म बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications