चीन की सेना ने अरुणाचल प्रदेश से अगवा किए भारतीय युवक को सुरक्षित लौटाया

तेजपुर। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबानसिरी जिले में मैकमोहन लाइन के पास से 19 मार्च को यहां के एक स्‍थानीय युवक को अगवा कर लिया था। 21 साल का यह युवक अब सुरक्षित लौट आया है। सेना की ओर से बताया गया है कि मंगलवार सात अप्रैल को चीन ने इस युवक को भारतीय सेना के जवानों के हवाले कर दिया है। युवक को फिलहाल कोरोना वायरस के खतरे के चलते सेना की तरफ से क्‍वारंटाइन करके रखा गया है।

arunachal-china

चीनी जवानों ने बंदूक के बल पर किया अपहरण

अरुणाचल के 21 साल के टोगले सिंगकाम को अगवा कर लिया था। तेजपुर में सेना के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पी खोंगसाई ने कहा कि टोगले के अपहरण की घटना के सामने आते ही सेना तुरंत हरकत में आई और उसने बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्‍टम के जरिए चीनी सेना से संपर्क किया। इस क्षेत्र में शांति होने और दोनों सेनाओं के बीच वर्तमान में अच्‍छे रिश्तों की वजह से मंगलवार सिंगकाम को इंडियन आर्मी के हवाले कर दिया गया। सिंगकाम के लौटने से परिवार और आसपास के इलाकों में बसे लोगों को बहुत राहत मिली है। लेफ्टिनेंट कर्नल पी खोंगसाई ने बताया कि टोगले फिलहाल क्‍वारंटाइन में है। 14 दिन बाद उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया जाएगा। टोगले सिंगकाम और उसके दो दोस्त-गामशी चादर और रोन्या नादे 19 मार्च को मछली पकड़ने और तागिन कम्‍युनिटी की जमीन पर कुछ पारंपरिक वनस्पतियां इकट्ठा करने गए थे। इसी समय चीनी जवानों ने घात लगाकर उन्हें घेर लिया। सिंगकाम के दो दोस्त भागने में सफल रहे, जबकि उसे चीनी जवानों ने ने बंदूक के बल पर उसका अपहरण कर लिया। सिंगकाम के परिवार ने 23 मार्च को नाचो थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+