अरुणाचल प्रदेश से लापता युवक की तलाश में जुटी भारतीय सेना, चीन की PLA से साधा संपर्क

ईटानगर, 20 जनवरी। अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा के करीब चीन की गतिविधियां राष्ट्रीय चिंता का कारण बनी हुई हैं। इस बीच अरुणाचल प्रदेश से लापता 17 वर्षीय युवक मिराम तरोन को लेकर सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मिराम तरोन की तलाश में भारतीय सेना भी जुट गई है, इस संबंध में आर्मी ने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) से संपर्क किया है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना ने पीएलए से लापता युवक का पता लगाने और उसे एएसटीडी प्रोटोकॉल के अनुसार वापस करने के लिए कहा है। बता दें कि दावा किया जा रहा है मिराम तरोन को पीएलए द्वारा अगवा किया गया है।

Indian Army engaged in search of missing youth from Arunachal Pradesh contact with PLA of China

अरुणाचल प्रदेश के निवासी मिराम तरोन के लापता होने के बाद स्थानीय सांसद तापिर गाओ ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने दावा किया कि मिराम तरोन को राज्य में भारतीय क्षेत्र के अपर सियांग जिले से चीनी सेना द्वारा अगवा कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पीएलए ने युवक का सियुंगला क्षेत्र के लुंगता जोर इलाके से अपहरण किया है। सूत्रों के मुताबिक तापिर गाओ के इस दावे के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया जिसके बाद अब भारतीय सेना ने युवक की तलाशी अभियान शुरू किया है। इस संबंध में चीनी सेना से भी संपर्क किया गया है।

यह भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश के एक गांव से चीनी सेना ने नाबालिग को उठाया, BJP सांसद ने लगाई मदद की गुहार

गौरतलब है कि भारत से लगने वाली सीमा पर दोनों देशों में तनाव पिछले कई वर्षों से जारी है। समय-समय पर चीनी सैनिकों की ओर से अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ की खबरें आती रहती हैं। सांसद तापिर गाओ यह घटना उस स्थान पर हुई जहां से शियांग नदी अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है। मिराम तरोन के लापता होने की जानकारी तापिर गाओ ने ही मंगलवार को ट्वीट कर दी थी।

Recommended Video

    Chinese Army ने Arunachal Pradesh से अगवा किया भारतीय युवक, Congress का Modi पर तंज | वनइंडिया हिंदी

    कुछ समय बाद पीआरओ डिफेंस तेजपुर से जानकारी दी गई कि अरुणाचल प्रदेश के 17 वर्षीय युवक मिराम तारोम को कथित तौर पर एलएसी के पार चीनी पीएलए ने पकड़ लिया था। भारतीय सेना ने हॉटलाइन के माध्यम से तुरंत पीएलए से संपर्क किया, प्रोटोकॉल के अनुसार उसका पता लगाने और उसे वापस करने के लिए पीएलए से कहा गया है।

    यह भी पढ़ें: पैंगोंग झील पर चीन के पुल को लेकर पीएम मोदी पर भड़के राहुल, बोले- कहीं उद्घाटन करने ना पहुंच जाएं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+