फिर से एलओसी पर इंडियन आर्मी कमांडोज ने मारे सिर कलम करने वाले पांच पाक आतंकी
बुधवार को इंडियन आर्मी की स्पेशल फोर्सेज ने एलओसी पर मारे पाकिस्तान के पांच आतंकवादी। पाकिस्तान के चारों आतंकी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) से जुड़े थे।
श्रीनगर। इंडियन आर्मी ने बुधवार को एलओसी पर पाकिस्तान के पांच आतंकियों को मार गिराया है। ये पांच आतंकी पाकिस्तान सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) का हिस्सा थे। सरकारी सूत्रों की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है। वहीं इस कार्रवाई में पाकिस्तान के छह आतंकी घायल भी हुए हैं।

मुजफ्फराबाद में हुआ ऑपरेशन
एक इंग्लिश डेली के मुताबिक सेना की ओर से जानकारी दी गई है कि इस कार्रवाई को एलओसी से सटे मुजफ्फराबाद सेक्टर में सेना की स्पेशल पैरा फोर्सेज की ओर से अंजाम दिया गया। बैट पाकिस्तान सेना की वह इकाई है जो भारतीय सीमा में जवानों के सिर कलम करती है। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने 24 मई को सेना को कश्मीर में उसकी मर्जी के मुताबिक ऑपरेशन चलाने की छूट दे दी है।

इस बार गर्मियों में नहीं मिलेगा चैन
सरकार से जुड़े एक अधिकारी ने अपना नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दी, 'जनरल बिपिन रावत ने स्पेशल पैरा फोर्स को पाकिस्तान की बैट टीम को तलाशने और खत्म करने के लिए मंजूरी दी है।' इन गर्मियों में इस तरह के कई लो ग्रेड ऑपरेशन देखने को मिलेंगे।'

आतंकियों के लिए गर्मियां बनेंगी काल
एक मई को बैट ने पुंछ की कृष्णा घाटी में दो भारतीय जवानों की हत्या की और फिर उनका सिर काटकर अपने साथ ले गई थी। इसके बाद 22 मई को इंडियन आर्मी की ओर से पाकिस्तान के बंकर्स पर कई हमले किए गए। सेना की ओर से एक वीडियो जारी किया गया जिसमें नौशेरा सेक्टर में इंडियन आर्मी की ओर से हुई कार्रवाई को दिखाया गया था। सरकार के सूत्रों की मानें तो अबकी गर्मियां आतंकियों के लिए मुश्किलों भरी रहने वाली हैं।

बंकर्स पर लगेगा निशाना
एक अधिकारी की ओर से बताया गया, 'सेना आतंकियों के बंकर्स को निशाना बनाएगी। अब सेना एलओसी पर अपने और सैनिकों की जान यूं नहीं जाने देगी और न ही पाकिस्तान की ओर से उनके शवों के साथ किसी तरह की कोई बर्बरता को बर्दाश्त करेगी। ऐसा होने से पहले ही सेना की तरफ से एक्शन लिया जाएगा।'

क्या कहना है सेना का
सेना की ओर से इस बात की कोई जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है कि यह हमला उसकी किसी रूटीन एक्सरसाइज का हिस्सा थी या नहीं। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अशोक नरूला की मानें तो यह सभी रूटीन चीजें हैं जो अक्सर होती रहती हैं।

15 वर्ष बाद सेना की पुरानी टेक्निक वापस
सेना ने शोपियां में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ है जिसका मकसद साउथ कश्मीर से आतंकियों का सफाया करना है। सेना ने 15 वर्ष बाद इस ऑपरेशन को शुरू किया है। एक अधिकारी की मानें तो सेना फिर से अपने वर्ष 1990 वाले तरीके को अपनाएगी लेकिन इस बार यह तरीका थोड़ा बदला हुआ होगा।












Click it and Unblock the Notifications