राजस्थान: महाजन फायरिंग रेंज में गोली लगने से कर्नल की दुखद मौत
जयपुर। गुरुवार को राजस्थान से एक बुरी खबर सेना के लिए आई है। सेना के सूत्रों पर अगर यकीन करें तो महाजन फील्ड रेंज में गोली चलने से कर्नल के निधन की खबरें हैं। यह ऑफिसर सेना की आर्मी एयर डिफेंस यूनिट में थे और बतौर कमांडिंग ऑफिसर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। ऑफिसर का नाम कर्नल संजय सिंह राणा बताया जा रहा है। महाजन फायरिंग रेंज राजस्थान के बीकानेर में आता है और यह जगह सेना के लिए रणनीतिक रूप से काफी अहमियत रखती है। इस मामले की जांच जारी है और इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications