LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने पाकिस्तानी महिला को पकड़ा
नई दिल्ली, 16 जुलाई: भारतीय सेना ने भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सेना ने शुक्रवार को पुंछ के चाकन-दा-बाग इलाके से पाकिस्तान की एक महिला को पकड़ा है। महिला से पूछताछ की जा रही है।

पाकिस्तान के इस्लामाबाद की रहने वाली है महिला
महिला का नाम रोजिना बताया जा रहा है, जो पाकिस्तान के इस्लामाबाद की रहने वाली है। रोजिना शुक्रवार की शाम नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने की कोशिश कर रही थी, तभी सेना के जवानों की नजर उसपर पड़ी। सेना ने महिला को पकड़ लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है।
सेना के जवान ने अपने साथियों पर की फायरिंग
बता दें, इससे पहले शुक्रवार सुबह ही पुंछ में सेना के एक जवान ने अपने साथी जवान की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद की भी जान ले ली। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरनकोट इलाके में सुबह करीब साढ़े पांच बजे रोड ओपनिंग पार्टी अभ्यास के दौरान नाइक इम्तियाज़ अहमद का सिपाही इबरार से विवाद हो गया। गुस्से में आकर अहमद ने अपनी सरकारी बंदूक से इबरार को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य जवान भी जख्मी हो गए। बाद में अहमद ने खुद को भी गोली मार ली, अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घायल जवानों का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
-
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications