23 वर्षीय कैप्टन पवन बेनीवाल और सीआरपीएफ के जवान श्रीनगर में शहीद
श्रीनगर। शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले के बाद मुठभेड़ रविवार को भी जारी है। इस मुठभेड़ में इंडियन आर्मी के 23 वर्षीय कैप्टन पवन बेनीवाल समेत सीआरपीएफ के दो जवान भी शहीद हो गए हैं।

पुलवामा के पंपोर में र्इडीआई बिल्डिंग में शुरू हुए इस एनकाउंटर में अब तक 10 लोग घायल हो चुके हैं। एक स्थानीय नागरिक के भी मारे जाने की खबरें हैं।
कैप्टन पवन बेनीवाल इंडियन आर्मी के 10वीं पैराट्रूपर्स टीम में थे और मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायन हो गए थे। उन्हें श्रीनगर के बादामीबाग स्थित आर्मी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।
जानिए उस इंस्टीट्यूट के बारे में जहां तैयार होते हैं देश के जाबांज
यहीं पर उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। फिलहाल पुलिस और सेना की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है।
शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे सीआरपीएफ काफिले पर हमला हुआ था। रात होने की वजह से इस ऑपरेशरन को रोकने का फैसला किया गया था।
रात में कोई भी फायरिंग नहीं हुई लेकिन सुबह होते ही ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और बताया जा रहा है कि दो से तीन आतंकी ईडीआई की इमारत में छिपे हुए हैं।
सीआरपीएफ के प्रवक्ता बवीश चौधरी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर काफिले पर हमले के बाद आतंकी ईडीआई की इमारत की ओर भागे थे। आतंकियों की संख्या का पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications