भारत की सेना कभी विद्रोह नहीं कर सकती है: एंटनी

एंटनी ने पूर्व सैन्य अभियान महानिदेशक के उस बयान के जवाब में कि 2012 में सेना राजधानी की तरफ कूच कर चुकी थी, का जवाब देते हुए कहा, "हमारे देश में सैनिक विद्रोह की दूर तक आशंका नहीं है और इसे लेकर भयभीत होने की कोई जरूरत नहीं है।"
एंटनी ने यह भी कहा कि रक्षा बल पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करते हैं और लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार के निर्देशों का पालन करते हैं।
गौर हो कि एक पूर्व जनरल ने मीडिया में बयान दिया था कि भारत सरकार और सेना के बीच विश्वास की कमी हो गयी थी, जिसके कारण सेना दिल्ली की ओर कूच कर गयी थी, वहीं इस पर जनरल वी के सिंह का कहना है कि इस तरह का विवाद उनकी छवि खराब करने के लिए की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications